तीन किलोमीटर तक किराया 7 रूपये, पहाड़ी सड़क पर 2.19 रूपये, समतल सड़क में 1.40 रूपये प्रति किलोमीटर : सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही किराया वसूला जाएं: आरटीओ

by
ऊना : आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, जिला के निजी बस आप्रेटर एवं अन्य राज्यों के बस आप्रेटर जोकि अपनी स्टेज़ कैरिज बसों का प्रचलन ऊना जिला में संचालित कर रहे हैं, का आहवान किया कि वह ऊना जिला में बसों का किराया यात्रियों से हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना 22/07/2020 के तहत वसूलना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि तीन किलोमीटर तक न्यूनतम किराया 7 रूपये, पहाड़ी सड़क पर 2.19 रूपये प्रति किलोमीटर, समतल सड़क में 1.40 रूपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूूली सूनिश्चित करें। डीलक्स बसों में समतल सड़क के लिए 1.71 रूपये और पहाड़ी सड़क पर 2.71 रूपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाएगा। वोल्वो बसों में 3.42 रूपये प्रति किलोमीटर समतल रोड़ तथा 4.52 रूपये प्रति किलोमीटर पहाड़ी सड़क पर किराया वसूला जाएगा। इसके अलावा आरटीओ ने कहा कि सभी परमिट धारक टिकट बुक और टिकट मशीन में उपरोक्त दरों के साथ-साथ सभी सवारियों को यात्रा टिकट जारी करना भी सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में ‘चिट्टे से बचें, योग चुनें’ विषय पर योग सत्र आयोजित

बीबीएन, 04 फरवरी (तारा) : राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियां (नालागढ़) में प्रातः 6:30 बजे से 7:15 बजे तक “चिट्टे से बचें, योग चुनें” विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर बस स्टैंड के खोखा धारकों को जल्द मिलेंगी दुकानें- सुनील शर्मा

रोहित जसवाल। हमीरपुर 7 मई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने आज हमीरपुर में कहा कि हमीरपुर बस स्टैंड के सामने दुकानों के आवंटन से वंचित रहे 11 खोखा धारकों को जल्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने जांची नव निर्मित लोथल पुल व नई सड़क की गुणवत्ता 

एएम नाथ। चम्बा :  पांगी-भरमोर के विधायक डॉ. जनक राज ने शुक्रवार को नव निर्मित लोथल पुल और पुल के आस पास 100 मीटर बनाई गई नई सड़क की गुणवत्ता की जाँच कर अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!