सरकार द्वारा लॉकडाउन के ऐलान के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष, अगर लॉकडाउन लगाना है तो पहले दुकानदारों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया जाए

by
गढ़शंकर – प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में 15 मई तक नई पाबंदियां लागू कर दी गई है। हालांकि इन पाबंदियों के तहत जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की इजाजत होगी। इन पाबंदियों को लेकर गढ़शंकर के दुकानदारों में भारी रोष है। इस संबंध में नंगल रोड पर एकत्रित हुए स्थानीय दुकानदार ओंकार सिंह, कुलदीप सिंह, दुष्यंत वालिया और उनके अन्य साथियों ने कहा की दुकानदार पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहा है और अधिकतर दुकानदार पिछले साल के लॉकडाउन से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अब फिर से लॉकडाउन लगाने से दुकानदारों को दो वक्त की रोटी खानी भी मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने लॉकडाउन लगाना ही है तो पहले दुकानदारों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार दुकानदारों को मोटी रकम के बिजली के बिल भेज रही है और दूसरी तरफ दुकानदारों पर नित्य नई पाबंदियां लगाई जा रही है। जिससे दुकानदार वर्ग पहले ही बहुत परेशान है। उक्त दुकानदारों ने कहा कि अगर सरकार ने दुकानदारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो दुकानदार बागी होकर अपनी दुकानें खोलने को मजबूर होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फरीदकोट में महिला और बच्चे के शव मिलने से हड़कंप : सिर कटी लाश अमृतसर में मिली

अमृतसर/ फरीदकोट :  अमृतसर जिले के लोपोके थानाक्षेत्र की पुलिस चौकी रामतीर्थ इलाके में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस पहचान की...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उपस्थिति में मार्केट कमेटी के चेयरमैन का बलदीप सिंह ने पद संभाला

गढ़शंकर l मार्केट कमेटी गढ़शंकर के नए चेयरमैन बलदीप सिंह के ताजपोशी समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उवस्थिति में पद संभाला। इस दौरान डिप्टी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता सेहत मंत्री डा. विजय सिंगला को, पुलिस के किया ग्रिफ्तार : मुख्यमंत्री भगवंत मान का भ्रष्टाचार पर जोरदार पंच

चंडीगढ़ :  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उससे ग्रिफ्तार के जांच शुरू कर दी...
article-image
पंजाब

भड़के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू – पंजाब के सबसे अमीर आदमी ये ना हो, सबसे करप्ट ना हो तो मैं अपना नाम बदल दूंगा

नई दिल्ली। संसद में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बजट को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार से शुरू हुई...
Translate »
error: Content is protected !!