सरकारी मिडल स्कूल कितना में वन महोत्सव मनाया

by

गढ़शंकर : 16 जुलाई: शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन श्री सतनाम सिंह व जीओजी कैप्टन मक्खन सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की और स्टाफ से मिलकर स्कूल में फलदार तथा हर्बल पौधे लगाए। इस मौके स्कूल प्रभारी ने बच्चों को संबोधित करते पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि पेड़ मनुष्य के लिए संजीवनी हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए तथा उनकी संभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार, चेयरमैन सतनाम सिंह, जीओजी मक्खन सिंह के साथ अध्यापकगण परमजीत सिंह, रीचा रानी, किशन सिंह आदि व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

पंजाब में शिक्षा के नए युग की शुरुआत के लिए अभिभावकों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की

नवांशहर, 7 अप्रैल : स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की...
article-image
पंजाब

चार टुकड़ों में व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद

लुधियाना  : लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद हुई। रेलवे कर्मचारी से सूचना पाकर मौके पर पहुंची RPF और GRP दोनों एजेंसियों की पुलिस ने...
article-image
पंजाब

चोरी के दो मोटरसाइकिलों सहित एक युवक ग्रिफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव महिंदवाणी के युवक को पुलिस ने बिना कागजात चोरी के दो मोटरसाइकिलों सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस चौकी इंचार्ज ओंकार सिंह की अगुआई में बीनेवाल महिंदवाणी रोड़ पर...
article-image
पंजाब

दीवान ने लुधियाना (पश्चिम) में नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर जताई चिंता, नगर निगम कमिश्नर से तुरंत कार्रवाई की मांग

पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान ने पुरानी सीवरेज लाइनों और टूटी सड़कों को लेकर दी चेतावनी लुधियाना, 3 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!