सरकारी सैकंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में एनसीसी कैडेटस को प्रमाण पत्र बांटे  

by
गढ़शंकर, 7 फरवरी: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल प्रिंसीपल कृपाल सिंह ने नेतृत्व में एनसीसी प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार बंगा लैक्चर्र कामर्स द्वारा एनसीसी कैडेटों को वार्षिक शिविर के अंत में शिविर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ये कैडेट 10 जनवरी से 19 जनवरी तक डीएवी युनिवर्सिटी में 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा और जालंधर ग्रुप द्वारा आयोजित वार्षिक कैंप में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के कैडेटों के साथ भाग लिया और सफलतापूर्वक संपन्न किया। स्कूल के कैडेट अकाश कुमार ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और मनजोत कौर ने 200 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी मनोज बंगा ने विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व के बारे में बताया। प्रिं. कृपाल सिंह ने विद्यार्थियों को एनसीसी रखने के लिए प्रेरित किया तथा कैडेटों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल के छात्र रितिक चौहान और अमनदीप चौहान ने स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

H1B वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत, अमेरिका ने जारी की नई गाइडलाइन : इसके बावजूद अमेरिका में रह रहे भारतीय टेंशन में चल रहे

वॉशिंगटन: अमेरिका की ट्रंप सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि एच-1बी वीजाके लिए बढ़ाया गया 1 लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क मौजूदा वीज़ा धारकों पर लागू नहीं होगा। इसके बाद भी...
पंजाब

7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट : तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज एक सब-इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब

लंगर लगाने के लिए संगत रवाना : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की और से माता चिंतपूर्णी के दुआर

गढ़शंकर :  माता के पावन नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में गांव अलोह...
article-image
पंजाब

ज़िले की मंडियों में धान की खरीद का विधायकों व अधिकारियों ने लिया जायजा – मंडियों में जल्द होगी सुचारू लिफ्टिंग : DC कोमल मित्तल

टांडा/होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  ज़िले के विधायकों, डिप्टी कमिश्नर और एसडीएम्ज व अन्य अधिकारियों ने मंडियों में चल रही धान की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!