सरकारी स्कूलों के 7.38 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी पानी की बोतलें

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पानी की स्टील की बोतलें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को सभी 143 ब्लॉक प्रोजैक्ट अधिकारियों (बीपीओ) द्वारा उपलब्ध करवाई गई छात्रों की संशोधित सूची भेज दी है।
निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्यभर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को कुल 7,38,069 सुरक्षित पेयजल बोतलों का वितरण किया जाएगा। इनमें 72 अतिरिक्त बोतलें सैंपल स्टॉक के रूप में शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को भेजी सूची में सभी संबंधित ब्लॉक प्रोजैक्ट अधिकारियों के मोबाइल नंबर और ई-मेल पते भी उपलब्ध करवाए हैं, ताकि वितरण प्रक्रिया को शीघ्र और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को पीने के पानी की स्टील की बोतलें देेने की घोषणा की थी, जिसकी प्रक्रिया अब पूरी की जा रही है। गौर हो कि पहले इस सूची मेंं विद्यार्थियों के आंकड़े में 50,000 का अंतर सामने आया था। उसके बाद विभाग ने जिलों को दोबारा विद्यार्थियों की संशोधित सूची देने के निर्देश दिए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला स्कूल के हेल्थ केयर विषय के छात्रों ने पीजीआई का किया भ्रमण

हेल्थ केयर से जुड़ी जानकारी हासिल की बी बी एन, 9 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुलरवाला के हेल्थ केयर विषय के 15 विद्यार्थियों ने देश के सुप्रसिद्ध संस्थान पीजीआई में तीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली जा रहे हैं तो वहां जरूर जाए इन 6 जगहों पर : ट्रिप का मजा होगा दोगुना

एएम नाथ । कसौली : हिमाचल प्रदेश में बसा छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली, अब सिर्फ सीनिक व्यू और शांत मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40% नौकरियां दुनिया में खतरे में एआई के चलते : आईएमएफ ने दी चेतावनी

 नई दिल्ली :  अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चेतावनी दी कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय से दुनिया भर में लगभग 40% नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। आईएमएफ के अनुसार एआई के कारण उच्च आय वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंडी में बगलामुखी रोपवे जनता को किया समर्पित

एएम नाथ। मंडी  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले में माता बगलामुखी रोपवे का शुभारंभ किया, जिसका निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है। यह रोपवे चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर...
Translate »
error: Content is protected !!