सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों खिलाफ सेमिनार 2 दिसम्बर को : एसएचओ नरेश कुमारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे

by

गढ़शंकर, 25 नवम्बर: आज आदर्श सोशल वेल्फेयर सोसाइटी पंजाब की मीटिंग संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में हुई। इस में सोसाइटी के वरिष्ठ अध्यक्ष लखविंदर कुमार, हेड मिस्ट्रेस मैडम नवदीप सहगिल जी, हरदीप कुमार हिंदी मास्टर, जूनियर सहायक हरकमल सिंह विशेष रूप मे उपस्थित हुए। मीटिंग में फैसला हुआ कि सोसाइटी की तरफ से स्कूल में दो दिसंबर 2023 को नशा विरोधी सेमिनार लगाया जा रहा है।जिस में विद्यार्थियों को नशे की खिलाफ जागरूक किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सिटी थाना शहीद भगत सिंह नगर से एसएचओ मैडम नरेश कुमारी जी मुख्य अतिथि के तौर पर हाजिर होंगे। विशेषातिथि के रूप में थाना गढ़शंकर से राकेश कुमार सब इंस्पेक्टर और मैडम रमनदीप कौर सब इंस्पेक्टर भी हाजिर होंगे ।इस मौके शिक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। मैडम नवदीप सहगिल ने कहा कि मेरे और मेरे स्कूल स्टाफ की और से सोसाइटी को इस नेक कार्य में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने स्कूल की हेड मिस्ट्रेस और उनके स्टाफ का अपने व्यस्त शेड्यूल में मीटिंग के लिए समय निकालने और सहयोग का भरोसा देने के लिए आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन:
बैठक दौरान हैडमिसट्रैस नवदीप सहगिल, सतीश कुमार सोनी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब के 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा से जुड़ा है मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा उल्लंघन के मामले में 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पीएम मोदी की सुरक्षा उल्लंघन का मामला तीन साल पुराना है, जब वो 5 जनवरी,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के टैंक में मिला दसवीं की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

मंडी : सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है।...
article-image
पंजाब

आयुष्मान मित्र नितिन शर्मा को बढ़िया सेवाए प्रदान के लिए किया गया सम्मानित

गढ़शंकर :सिवल अस्पताल गढ़शंकर में एसएमओ डॉक्टर रमन कुमार की निगरानी में चल रहे आयुष्मान सेहत बीमा योजना के अधीन बढ़िया सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान मित्र नितिन शर्मा को प्रदेश सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में दो पेयजल नलकूप और गढ़शंकर में मुकम्मल सीवरेज डाला जाएगा – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर, 7 मई : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बड़े शहरों गढ़शंकर एवं माहिलपुर में सीवरेज एवं पानी से संबंधित समस्याओं तथा उनके दीर्घकालीन...
Translate »
error: Content is protected !!