सरपंच ड्रग मनी और हैरोइन के साथ गिरफ्तार

by

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के बटाला-कादिया रोड पर पुलिस ने एक सरपंच और उसके साथी को गिरफ्तार कर चार लाख 80 हजार रू ड्रग मनी और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर को इस बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली गई तो उनसे ड्रग मनी और हेरोइन बरामद की।

सेल अमृतसर के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने गुरूवार बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है जो गांव ग्रंथगढ़ का सरपंच और साथी उसका नौकर है। उन्होंने कहा कि दोनों को पुलिस रिमांड में लिया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द में बाबा रज़ा बली कादरी की याद में वार्षिक मेला 25 जून को

गढ़शंकर: बाबा रज़ा बली कादरी की स्मृति में वार्षिक मेला 25 जून को बाबा रज़ा बली कादरी की दरगाह पर बाबा रज़ा बली कादरी और साईं मशकीन जी मशकीन कादरी देनोवाल खुर्द (गढ़शंकर) में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS का नया हेडक्वार्टर : 3 टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ – 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं...
Translate »
error: Content is protected !!