सरहिंद में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल

by

सरहिंद। सरहिंद जीटी रोड पर दादा मोटर के पास देर रात करीब सवा दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री (उत्तराखंड) से पवित्र जल लेकर कोटकपूरा लौट रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में घायल कांवड़िए की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान महेंद्र पाल, दीपक कुमार और जगदीश मित्तल, सभी जिला फरीदकोट निवासी, के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर

मौके पर मौजूद जगसीर सिंह के अनुसार, देर रात करीब दो बजे छह कांवड़िए सरहिंद जीटी रोड से गुजर रहे थे। इनमें से चार कांवड़िए आगे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना सरहिंद के सहायक थानेदार तिलक राज ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में जान गंवाने वाले महेंद्र पाल अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। वह बिजली मैकेनिक का काम करते थे और अपने पीछे पिता, पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं।

दूसरे मृतक जगदीश मित्तल घर में अकेले रहते थे और अविवाहित थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।

तीसरे मृतक दीपक कुमार तलाकशुदा थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई और भाभी हैं।

सरकार से आर्थिक सहायता की मांग

कोटकपूरा के पार्षद ऐरन जोशी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हर साल शहर से बड़ी संख्या में नौजवान गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते हैं। तीन कांवड़ियों की मौत बेहद दुखद है।

उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सरकार से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी अपील की है।

हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संसद के बाहर : फार्मेसी परीक्षा विवाद पर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन; मुख्यमंत्री मान कर चुके पेपर लीक से इनकार

चंडीगढ़ :  संसद परिसर में सोमवार को पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने राज्य में फार्मेसी परीक्षा के बीच पैदा हुए विवाद व सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

कोरोना पॉजिटिव हुए डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी : मंत्री बैंस और अनमोल गगन पहले आ चुके पॉजिटिव

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के बाद पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और अब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को एहतियात बरतने...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार शिक्षा का निजीकरण, केंद्रीकरण और भगवाकरण बंद करे तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 को लागू करें : डीटीएफ

स्कुल मर्जिंग के सरकार के फैसले और शिक्षा मामलो को लेकर  8 अप्रैल को चंडीगढ़ में प्रांतीय अधिवेशन होगा : डीटीएफ गढ़शंकर, 26 फरवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब की राज्य कमेटी ने...
article-image
पंजाब

तिरंगे की आन-बान-शान के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने दी थी शहादतें: अविनाश राय खन्ना

भारतीय तिरंगे का सम्मान आज पूरी दुनिया में विश्व गुरू के रूप में है स्थापित: डा. रमन घई होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से आजादी दिवस के अवसर पर जिला...
Translate »
error: Content is protected !!