सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन: जयराम ठाकुर

by

युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान

रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला के रामनगर स्थित फागली वार्ड-12 में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत, भारतीयता और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के माध्यम से देश के सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों, नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया है। इससे जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को लगातार मजबूती मिल रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के वीर जवानों के पराक्रम को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने अपने साहस और शौर्य से राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने युवाओं, विशेषकर जेन-जी से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पोषण, स्वच्छता और डिजिटल आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान और त्योहारी सीजन में ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक और प्रेरक कार्यों को सामने लाकर समाज को नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान, शिमला शहरी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय सूद सहित भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर से जांची सुविधाएं जताया संतोष

एएम नाथ। सोलन : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनीटर (बाल अधिकार एवं वरिष्ठ नागरिक) बालकृष्ण गोयल ने आज सोलन ज़िला में मानव अधिकारों की दृष्टि से कुछ स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया और...
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी

ऊना – राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 से उत्पन्न वितरीत परिस्थितियों के मध्यनजर गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को करवाया हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की स्थिति से अवगत

एएम नाथ। शिमला/ दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल के सभी सांसदों, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायकों के साथ आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी...
Translate »
error: Content is protected !!