सलूणी कॉलेज में एड-ऑन पाठयक्रमों का शुभारंभ

by

इन पाठयक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना : डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एड-ऑन पाठयक्रमों का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया के द्वारा किया गया। इन पाठयक्रमों जिनका टैगलाइन ‘छोटे कस्बे से बड़े सपनों तक’ है, का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने ‘सिविल सेवा परीक्षा को कैसे उत्तीर्ण करें’ शीर्षक पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि एड-ऑन पाठयक्रमों के संचालन से महाविद्यालय के विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा के प्रारूप से अवगत होंगे ।

उनके अंदर समसामयिक घटनाओं के प्रति विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण विकसित होगी और प्रवक्ताओं के द्वारा उन्हें इन परीक्षाओं के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया जाएगा, इन्हीं तीन उद्देश्यों के साथ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उनके अनुसार सुदूर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख बनाने की यह अनूठी पहल नयी शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। इन कार्यक्रमों का संचालक राजनीति विज्ञान विषय के प्रवक्ता श्री गुरदेव को बनाया गया है। इस अवसर पर आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री दिनेश कुमार के साथ श्रीमती पिंकी देवी, श्री पंकज कुमार, श्री शुभम डोगरा और श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की पशु चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत समीक्षा :टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 से वेटरनरी सेवाओं के लिए करें संपर्क

भारत संजीवनी इनिशिएटिव के अंतर्गत, वेटरनरी सेवाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में भारत संजीवनी इनिशिएटिव के अंतर्गत लोगों को उनके घर-द्वार पर उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे 200 सीनियर सेेंकेडरी स्कूल: बाली

समलोटी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत नगरोटा 26 दिसंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 जुलाई से शुरू होगी किन्नर कैलाश यात्रा, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रवेश : 6,050 मीटर की ऊंचाई पर है प्राकृतिक शिवलिंग

एएम नाथ । शिमला : सावन के पवित्र महीने में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा को 10 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने नादौन के निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण

अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को नादौन उपमंडल का दौरा करके कई बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का...
Translate »
error: Content is protected !!