सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर को SC से बड़ा झटका : जमानत पर सुनवाई से क्यों किया इंकार

by

चंडीगढ : पंजाब के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. भ्रष्टाचार मामले में भुल्लर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. शुक्रवार को SC ने भुल्लर की जमानत पर सुनवाई से इंकार कर दिया।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने भुल्लर को यह छूट दी है कि अगर ट्रायल दो महीने के भीतर शुरू नहीं होता है तो वो जमानत के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने ये आदेश दिया है. दरअसल, पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में DIG हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद सरकार ने भुल्लर को सस्पेंड कर दिया. वहीं सुप्रीम कोर्ट से पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी भुल्लर को जमानत देने से इंकार कर दिया था. इसके बाद ही भुल्लर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. माना जा रहा है कि भुल्लर अब पंजाब या हरियाणा हाई कोर्ट में जमानत के लिए दोबारा से अपील कर सकते हैं. फिलहाल भुल्लर में जेल में बंद हैं. उनके वकील जल्द ही हाई कोर्ट में उनकी जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं।

भुल्लर के अधिवक्ता ने एससी में क्या कहा?

भुल्लर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने जमानत मांगते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के भागने का कोई खतरा नहीं है और मामले में चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है. मुकुल की दलीलों को सुनने के बाद बेंच ने कहा कि वह इस स्तर पर याचिका पर सुनवाई करने के लिए इच्छुक नहीं है. बेंच ने साफ तौर पर भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर अगले दो महीने में उनकी याचिका पर ट्रायल शुरू नहीं होता है तो वह पंजाब या हरियाणा हाई कोर्ट में जमानत याचिका के लिए अपील कर सकते हैं।

घर से मिला था साढ़े सात करोड़ कैश और ढाई किलो सोना

पंजाब के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर और कृष्णु शारदा को सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया था. दोनों पर भ्रष्टाचार मामले में एक्शन हुआ था. गिरफ्तारी के बाद से दोनों जेल में ही हैं. भुल्लर और कृष्णु पर मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से आठ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप हैं. सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित घर पर रेड मारी थी. वहां से साढ़े सात करोड़ रुपये कैश और ढाई किलो सोना बरामद हुआ था. महंगी घड़ियां, शराब और प्राॅपर्टी के कागजात बरामद हुए थे। ऐसे में आय से अधिक संपत्ति का भी केस दर्ज कर लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 12 सितंबर :आज सी.पी.आई.(एम) द्वारा कामरेड गोपाल सिंह थांडी के नेतृत्व में डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मंच संचालन...
article-image
पंजाब

मिशन समर्थ के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में स्कूल प्रमुखों का सेमिनार 

गढ़शंकर, 10 फरवरी: मिशन समर्थ 4.0 के अंतर्गत विद्यालय प्रमुखों और विद्यालय प्रभारी शिक्षकों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में किया गया। प्रिंसिपल सीमा बुधिराजा, ब्लॉक नोडल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन : साबुन व कोसमेटिक उद्योग पर प्रदूषष फैलाने के आरोप लगाते हुए पंजाब व हिमाचल के सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन

एडीसी डा. अमित शर्मा ने प्रर्दशनकारियों से प्रदूषण विभाग के समक्ष मामला रख कर प्रदूषण का समाधान करवाने का दिया अश्वासन ऊना : हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर के सीमा के साथ सटे पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंच से बांटे iPhone : पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज,

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लाइव परफॉर्म किया था। सिंगर के कॉन्सर्ट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे...
Translate »
error: Content is protected !!