सहारा योजना का पंजीकरण हुआ आरंभः एडीसी

by

योजना के तहत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को प्रदेश सरकार देती है 3 हजार रुपए पेंशन
ऊना, 18 फरवरी: सहारा योजना के तहत जिला ऊना में पंजीकरण एक बार पुनः आरंभ हो गया है, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस बारे जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सहारा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति www.hpsby.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पार्किन्सन, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, अधरंग, किडनी फेल होना जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त गरीब मरीजों को प्रदेश सरकार सहारा योजना के तहत तीन हजार रुपए की मासिक पेंशन प्रदान करती है, ताकि वह आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त देखभाल के लिए कार्यान्वित की गई है।
उन्होंने कहा कि इस योजना में आवेदक हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदक को सहायता प्राप्त करने के लिए अपनी बीमारी का प्रमाण पत्र बनवाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीमार व्यक्ति सरकारी पेंशन का लाभ ले रहे हैं, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। एडीसी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोहा, गसोता, चमनेड, ब्ल्यूट में 20 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 18 जून। विद्युत उपमंडल लंबलू में 20 जून को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव बरोहा, तरोपका, लघवाण, गसोता, बोहनी, छियोड़ी, कोहीं, बालू, भरठयाण, हवाणी, बफड़ीं, हरनेड, झमरोड़ा, थाना, पनाहर, पटटा, सरलीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर पर चल रही थी गोलियां, 10 वर्षीय श्रवण सिंह ने फौजियों तक पहुंचाई चाय और लस्सी : सेना ने Operation Sindoor’ के सबसे युवा नागरिक योद्धा के रूप में सम्मानित

चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया वज़ीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनवारण :सशस्त्र क्रांति के पहले जननायक थे वज़ीर राम सिंह पठानियाः शुक्ल

रोहित भदसाली।  नूरपुर :  राज्यपाल आज यहां कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमण्डल में महानायक वज़ीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वज़ीर राम सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओ को दी जानकारी

एएम नाथ। चम्बा :   जिला प्रशासन चम्बा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह वर्मा के सहयोग से ग्राम पंचायत हरीपुर के पंचायत घर में सम्पूर्णता अभियान और पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!