सांसद डा. चब्बेवाल कपाहट में मुकामबली शाह के दरबार में हुए नतमस्तक

by

अज्जोवाल से महिंगरोवाल सडक़ और महिंगरोवाल पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा

होशियारपुर, 1 जुलाई : विधान सभा हलका शामचौरासी में पड़ते कंडी के गांव कपाहट में स्थित मुकामबली शाह जी के धार्मिक अस्थान पर चल रहे सालाना मेले में होशियारपुर से सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल विशेष तौर पर पहुंचे और नतमस्तक होने के बाद कमियुनिटी सैंटर के निर्माण का नींव पत्थर रखा जो कि एमपी लैंड फंड से बनाया जाएगा, इस मौके दरबार के गद्दीनशीन बाबा सुरेश शाह और पंचायत मैंबरों की तरफ से सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल का स्वागत किया गया। इस समय अपने संबोधन में डा. चब्बेवाल ने पंडाल में मौजूद संगत को जानकारी देते हुए बताया कि अज्जोवाल-महिंगरोवाल रोड के निर्माण का काम कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा जिस पर पंजाब सरकार 8 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करने जा रही है और इसी तर्ज पर महिंगरोवाल पुल का निर्माण कार्य भी जलद शुरू होगा जिस पर 7 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। डा. चब्बेवाल ने कहा कि कमियुनिटी हाल के अलावा कपाहट गांव समेत कंडी के विकास पर खर्च होने वाले पैसे में कमी नहीं आने दी जाएगी, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति लोगों के पास है, कोई व्यक्ति चाहे तो मेहनत करके डाक्टर, आईपीएस, आईएएस, इंजी. तो बन सकता है लेकिन लीडर-नेता बनने के लिए लोगों का साथ और आशीर्वाद जरूरी है जिसके साथ जनता होगी वही लीडर बनेगा। डा. चब्बेवाल ने कहा कि मुझे विधान सभा हलका चब्बेवाल समेत अन्य और 8 विधान सभा हलकों की सेवा करने का मौका आप लोगों ने दिया है और मैं आपको विशवाश दिलाता हू कि लोगों की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी, जिस जगह भी विकास की जरूरत है उनकी निशानदेही की जा रही है और सभी जगहों पर बराबर विकास करवाया जाएगा। इस मौके डा. राज कुमार चब्बेवाल और पंचायत मैंबरों की तरफ से दरबार में पौधें भी लगाए गए। आखिर में बाबा सुरेश शाह की अगुवाई में कमेटी और पंचायत मैंबरों की तरफ से डा. राज कुमार चब्बेवाल को सममानित किया गया। समागम के दौरान मंच संचालक की भूमिका सतपाल ने निभाई।

कैप्शन-संगत को संबोधन करते हुए डा. राज कुमार चब्बेवाल व साथ मौजूद है बाबा सुरेश शाह व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुराह के सन्नी भारत सरकार के आकांक्षी खंड कार्यक्रम में देंगे अपनी सेवाएं बतौर जेएसपी फैलो चंबा में हुई नियुक्ति

एएम नाथ। चम्बा : सामाजिक कार्यकर्ता सनी को नीति आयोग के एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (ABP) के तहत जेएसपी फेलो नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के द्वारा संचालित हो रहा...
article-image
पंजाब

संत बाबा हीरा सिंह जी सिंगडीवाल वाले की याद में मनाया गया 87वां वार्षिक जोड मेला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :-सिख पंथ के निर्मल संप्रदाय के महापुरुष संत बाबा हीरा सिंह जी सिंगडीवाल वाले की याद में 87वां वार्षिक जोर मेला गुरुद्वारा संत बाबा हीरा सिंह गांव सिंगडीवाला बाईपास चौक होशियारपुर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली और पंजाब में आप के सत्ता में आने के बाद पार्टी व्यापक भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई : आप मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा केजरीवाल को राजनीतिक रूप से खत्म करने की साजिश

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी पर साधते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब में सत्ता में आने के बाद पार्टी व्यापक भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई...
Translate »
error: Content is protected !!