सांसद तिवारी ने रक्षा मंत्री से की कंडी क्षेत्र में सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग

by

मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केंद्र को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा
रोपड़। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके हल्के के कंडी क्षेत्र में एक सैनिक स्कूल स्थापित किए जाने की मांग की है, जिससे सेना में करियर बनाने के चाहवान युवाओं के लिए अवसरों में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन को भी पत्र लिखकर इसके लिए केंद्र सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के दौरान और उन्हें लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने उन्हें बताया है कि पंजाब के युवाओं की भारतीय सेना के जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों में 7.43 प्रतिशत और अन्य पदों पर 7.8 प्रतिशत भागीदारी रही है। यह उत्तर-पश्चिम के अन्य राज्यों के मुकाबले देश में सबसे अधिक है, जो पंजाब के युवाओं में भारतीय सेना सेवाओं के प्रति उत्साह को दर्शाती है। ऐसे में सैनिक स्कूल युवा आयु से ही सहनशीलता, मिलकर काम करने जैसी खूबियां भरने वाले अहम संस्थान हैं।
इसके अलावा, सैनिक स्कूल नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए एक अहम जिम्मेदारी निभाते हैं, जिसके लिए 30 प्रतिशत कैडेट सैनिक स्कूलों से ही आते हैं और ऐसे में भारत की रक्षा सेनाओं में बड़ा हिस्सा रखने वाले पंजाब में ऐसी एक अन्य संस्था होनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में 1800 गांवों के साथ अधिकतर ग्रामीण और कंडी क्षेत्र है और सैनिक स्कूल से यहां के युवाओं के लिए अवसरों में बढ़ोतरी होगी। सांसद तिवारी ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में 4 जिले पड़ते हैं, मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और जिला होशियापुर का तहसील गढ़शंकर, जिनमें से कहीं पर भी सैनिक स्कूल स्थापित किया जा सकता है।
जिस संबंध में राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन को लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने कहा है कि पंजाब का कंडी क्षेत्र हमेशा से पिछड़ा रहा है और यहां से रक्षा सेनाओं में बड़ी संख्या में युवा जाते हैं। सांसद तिवारी ने मुख्य सचिव को रक्षा मंत्री के साथ हुई उनकी बातचीत के बारे में बताते हुए, इस संबंध में केंद्र को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त

चंडीगढ़ : आईपीएस आफिसर गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। डीजीपी वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें यह चार्ज दिया गया है। डीजीपी वीके भावरा आज...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीवरेज के लिए 8.46 करोड़ रुपये और माहिलपुर सीवरेज परियोजना के लिए 11.94 करोड़ रुपये और पीने योग्य पानी के लिए 1.35 करोड़ रुपये रखे गए – जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर के लिए सीवरेज और माहिलपुर शहर के लिए सीवरेज और पीने योग्य पानी परियोजना को मंजूरी – जय कृष्ण सिंह रौड़ी गढ़शंकर, 10 जनवरी :  गढ़शंकर के हलका विधायक और डिप्टी स्पीकर जय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने हरोली में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ : सामान्य रोगों के अलावा आंख, नाक, कान, गला, हड्डी रोग व शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य जांच की

हरोली , 9 अक्तूबर – नागरिक चिकित्सालय हरोली में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में सामान्य रोगों के...
article-image
पंजाब

माताओं की नेक दुआएं ही बच्चों के सपनों को देती हैं उड़ान : प्रो. डॉ. अमरीक सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हर व्यक्ति अपने जीवन में जो भी सम्मानजनक मुकाम हासिल करता है, उसके पीछे माता-पिता की दुआओं की अपार शक्ति होती है। मां का आशीर्वाद और उसकी ममता ही बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!