सांसद तिवारी ने विदेश मंत्री से की नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कार्य में तेजी लाने की मांग

by

नवांशहर, 16 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट से संबंधी समस्याओं के चलते जालंधर जाने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सांसद ने विदेश मंत्री को बताया कि नवांशहर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित बड़ी संख्या में लोग विदेशों में जाते हैं और उन्हें पासपोर्ट बनवाने और इससे संबंधित समस्या के लिए जालंधर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाना पड़ता है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए इमारत तैयार हो चुकी है और इसमें कार्य का संचालन ही बाकी है, जिसके लिए विदेश मंत्रालय को मंजूरी देनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

43 सेवाएं घर बैठे होंगी उपलब्ध : ईमानदार सरकार ने राज्य में असंभव लगने वाली बात को हकीकत में बदल दिया – मुख्यमंत्री भगवंत मान

लुधियाना/चंडीगढ़, 10 दिसंबर :  पंजाब के लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धाननसू...
पंजाब

तेजधार हथियार से हमला कर हत्या : दारू बनाने वाले की शिकायत की थी पुलिस से

फिरोजपुर : फिरोजपुर के मक्खू के गांव मनु माछिया में कच्ची दारू बनाने वाले माफिया ने परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। व्यक्ति ने पुलिस से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत डल्लेवाल के अनशन तोड़ने की एक ही शर्त : पंजाब सरकार ने SC में केंद्र के पाले में डाल दी गेंद

नई दिल्ली।  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन अब भी जारी है। मंगलवार को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से दो दिन की मोहलत उनका अनशन तुड़वाने के लिए मांगा। इस पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में CBI की बड़ी कार्रवाई – 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

एएम नाथ। बद्दी :  जिला सोलन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई...
Translate »
error: Content is protected !!