सांसद मनीष तिवारी ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम के सदस्यों को किया सम्मानित

by

चंडीगढ़, 11 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।

गौरतलब है कि इस दौरान आयोजित रिंक और इनलाइन हॉकी दोनों ही खेलों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था।

इस अवसर पर चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश और खासकर चंडीगढ़ का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। इसमें उनकी लंबी मेहनत और लगन की भी अहम भूमिका रही है। तिवारी ने कहा कि ये खिलाड़ी उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं जो किसी न किसी खेल में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान सांसद ने खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों, एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह चंडीगढ़ के लिए बेहद गर्व का अवसर है।

इस दौरान सीआरएसए महासचिव हरप्रीत सिंह (कोच, टीम इंडिया) और संयुक्त सचिव सीआरएसए सनम महाजन (प्रबंधक टीम इंडिया) के अलावा, प्रतियोगिता में रोलर हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली सीनियर लड़कियों की टीम में मनिका महाजन, याशिका शर्मा, विन्ती, हिमांशी कौशल और अंशिका शर्मा शामिल थीं।

जबकि रजत पदक जीतने वाली सीनियर लड़कों की टीम में गुरशरण सिंह औजला, अंगदबीर सिंह, जुझार सिंह, नमन गोसाई शामिल थे। इसी तरह, स्वर्ण पदक जीतने वाली अंडर 19 लड़कों की टीम में कप्तान अधिराज शौनक, दमनप्रीत सिंह, दक्ष, मयंक, ध्रुव राठी, रितेश कंबोज, सार्थक, अंश शर्मा शामिल थे। जबकि कांस्य पदक जीतने वाली जूनियर लड़कों की टीम में जोबनप्रीत सिंह, अभयुदे ठाकुर, पारसप्रीत सिंह और सानिध्य तिवारी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर किया तीव्र रोष व्यक्त

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री भगवान परशुराम सेना की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर तीव्र रोष व्यक्त किया गया। आशुतोष शर्मा ने...
article-image
पंजाब

Heat wave alert issued by

Children, elderly and labourers asked to take extra precautions Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 20 : The district health department of Hoshiarpur has issued a comprehensive advisory to prevent heat wave (loo) and heat-related illnesses, after the...
article-image
पंजाब

मामूली विवाद पर रोडवेज बस चालक की हत्या : कार चालक ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए , आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़  : पंजाब में एक सनसनीखेज मामले में एक कार चालक ने लोहे की रॉड से हमला करके रोडवेज बस चालक की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामूली विवााद के बाद कार...
article-image
पंजाब

अकाली दल के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी

चंडीगढ़ : पंजाब में अकाली दल के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरूवार को पंजाब कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ में गवर्नर बीएल पुरोहित से मिले। उन्होंने मांग...
Translate »
error: Content is protected !!