सांसद मनीष तिवारी ने शहीद उधम सिंह भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का किया उद्घाटन

by

सांसद द्वारा 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई थी
मोहाली, 4 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने द्वारा आज शहीद उधम सिंह एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को अपने संसदीय कोटे में से जारी 5 लाख रुपये की ग्रांट से शहीद उधम सिंह भवन की एंट्री से अंदर तक पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का उद्घाटन किया गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सांसद तिवारी ने हरमीत कंबोज पम्मा के निवेदन पर भवन का दौरा किया था और भवन की जनसेवाओं को देखते हुए यहां पेवर ब्लॉक बनाने के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की थी।
इस मौके पर उन्होंने शहीद उधम सिंह के महान बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लंदन जाकर जलियांवाला बाग में सैकड़ों भारतीयों के नरसंहार का बदला लिया था। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान सांसद तिवारी को संस्था ने सम्मान चिन्ह भी भेंट किया।
जहां अन्य लोगों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष जसप्रीत सिंह गिल, राजा मोहाली एमसी, भवन अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, दौलत राम कांबोज महासचिव, डिंपल कांबोज सचिव, हरमीत कंबोज पम्मा संयुक्त सचिव, बलदेव राज पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद, जसविंदर सिंह बल्लू, सुखदेव भट्टी डिंपल कंबोज, बलदेव सिंह थिंड, राम किशन धुनकिया, केहर सिंह दोशी, अवर सचिव रीता, अंकुश कांबोज, गगन कांबोज, हरजिंदर सिंह बालोगी और पटवंते सज्जना, आरएस नारंग पटनेर भवन के ट्रस्टी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गाँव जिआण और भटराना में 68 लाभपात्रीयों को लगी वैक्सीन की पहली डोज़

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा गाँवों में कोविड टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन रवाना ब्लॉक हारटा-बडला के 134 गाँवों के योग्य लाभपात्री गाँव में ही लगवा सकेंगे टीका सोमवार को बडला खुर्द में मोबाइल...
article-image
पंजाब

मेडिकल कालेज को वीसी को लिटाया उसी गद्दे पर : फरीदकोट स्थित मेडिकल में फटा-जला गद्दा देखकर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़ । पंजाब के नए सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा चेकिंग के लिए शुक्रवार को फरीदकोट स्थित मेडिकल जब कॉलेज पहुंचे तो वह स्किन वार्ड में फटा-जला गद्दा देख कर इतने भड़क गए कि...
article-image
पंजाब

एसटीएफ और नशा तस्करों का एनकाउंटर : दो की मौत व एक गंभीर घायल

फ़िरोज़पुर  : जीरा में नवी तलवंडी एनएस 54 हाईवे पर पुलिस और ड्रग तस्करों के बीच हुई झड़प में दो ड्रग तस्करों की मौत की खबर है और एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!