सांसद सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर घर में ही किया नजरबंद : खैहरा ने कहा पंजाब में माहौल पाकिस्तान जैसा

by

 

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में वहीं के सांसद और खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एमपी सिमनरजीत सिंह मान पुलिस हिरासत में चल रहे ब्लॉगर भाना सिद्धू की रिहाई के लिए चल रहे प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे थे। उन्हें प्रदर्शन में पहुंचने से पहले ही उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया है।

ब्लॉगर भाना सिद्धू की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिले संगरूर में आज एक बड़ी रैली बुलाई गई है। लेकिन रैली में लोगों के पहुंचने से पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस सिमरनजीत मान समेत कई लोगों को रास्ते से ही उठा लिया है। बता दें कि भाना को एक ट्रैवल एजेंट से पैसे मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

 पंजाब पाकिस्तान जैसा माहौल : संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान की गिरफ्तारी के बाद भुलत्थ से कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी ट्वीट किया है और पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि पंजाब में पाकिस्तान सेना और पुलिस के शासन वाला राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि क्यों भगवंक मान की पुलिस ने सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत मे लिया है। जबकि उन्होंने भाना सिद्धू की गैर कानूनी गिरफ्तारी और उन्हें प्रताड़ित किए जाने विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का एेलान किया था। क्या हमें पंजाब में सरकार के गलत फैसलों का विरोध करने की भी इजाजत नहीं है? यह पूरी तरह से लोकतंत्र और संविधान में निहित हमारे मौलिक अधिकारों की भी हत्या है।

उन्होंने कहा कि वह सांसद सिमरनजीत सिंह मान की नाजायज हिरासत की कड़ी निंदा करते हैं और साथ ही आग्रह करता हूं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तुरंत बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की फोटो हटाएं क्यों आप सब उनका अनुसरण नहीं रखते हैं।

आवाज को कुचला जा रहा : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिं मान को हिरासत मे लिए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि उन्हें पता चला है बुजुर्ग सियासतदान को भगवंत मान सरकार ने हाउस अरेस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र के लिए आज बुरा दिन है। उन्होंने कहा कि गलत कामों का विरोध करना विपक्ष का काम है।

उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा हक सच की आवाज को बुलंद किया है और आज भी पंजाबी इस लड़ाई के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान ने आज धूरी में प्रदर्शन की घोषणा की थी। लेकिन 80 साल के बुजुर्ग जो संगरूर क सीट को रिप्रेजेंट करते हैं को घर पर ही बंदी बना लिया गया। उन्होंने सरकार को चेताया राज्य में गलत परंपराएं डाली जा रही हैं। इनका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ : पहले दिन फतेहपुर खुर्द और बंगा की टीमों ने आपने मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर, 17 नवम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा स्वर्गीय दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद को समर्पित 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नए साल का पहला हादसा, कार दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 3 की मौत

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुई है। कुल्लू जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब

महिला आयोग दिल्ली ने जताई आपत्ति, महिलाओं से माफी मांगने को कहा : पुणे योग शिविर में बाबा रामदेव द्वारा दिए बयान पर

चंडीगढ़। पुणे के एक योग शिविर में शामिल होने के दौरान योग गुरु बाबा राम देव द्वारा महिलाओं के लिए की गई टिप्पणी दिल्ली महिला आयोग ने आपत्ति जताई है। बता दें कि बाबा...
article-image
पंजाब

युवक ने बाप को किया किडनैप : रणजीत सिंह राणा सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

अमृतसर : अमृतसर में रूरल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपने ही बाप को किडनैप करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत भी दूसरे बेटे ने ही की है। आरोप लगाया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!