साउथ अफ़्रीका में फाइटर स्पोर्ट्स के कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया अच्छा प्रदर्शन- राजीव‌ वालिया 

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंटरनेशनल फुनाकोशी कराटे फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से भारत के कराटे खिलाडी साउथ अफ्रीका में इंटरनेशनल ट्रेनिंग सैमीनार में भाग लेने के लिए गए। भारत की टीम कोच राम लखन के नेतृत्व में ट्रेनिंग सैमीनार में शमिल हुई। साउथ अफ्रीका के मासटर एरिक गोवेंडर ने खिलाडियों को कराटे की नई तकनीकों की सिखलाई दी और  खिलाड़ियों ने‌ नई तकनीकों को समझकर अच्छा प्रदर्शन दिखाया। युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया और कांग्रेस ऐस सी सैल के चेयरमेन तजिंदर सिंह भंडारी  ने भारत लौटने पर फाइटर स्पोर्ट्स के कराटे खिलाड़ी गुरजंत सिंह,हरदेव सिंह, लवजोत सिंह संधु का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही कामयाबी हासिल करते रहो।युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने बताया कि फाइटर स्पोर्ट्स के कराटे खिलाड़ी बहुत मेहनत करके इस कामयाबी तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फाइटर स्पोर्ट्स में बच्चों को कराटे, वुशू, ऐम ऐम ऐ ,आत्म रक्षा की सिखलाई नई नई तकनीकों के द्वारा दी जाती हैं। कांग्रेस ऐस सी सैल के चेयरमेन  तंजिदर भंडारी ने कहा कि वर्तमान युग में हर  माता पिता को अवश्य  अपने बच्चों को आत्म रक्षा की सिखलाई ‌के लिए भेजना चाहिए। क्योंकि आज के समय में लड़का लड़की दोनों ही सुरक्षित नहीं हैं। इस अवसर पर कोच अवदेश‌ कुमार, नीरज कुमार, गुरशरण सिंह बंदेशा,इकबाल सिंह, सरताज सिंह,गुरचरण  सिंह,कुलविन्दर सिंह मान ,बरिंद्र बरिक आदि शमिल हुऐ
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने दिया धरना : एसडीएम द्वारा पुलिस के जरिए आंगनवाड़ी वर्कर पर  ड्यूटी करने का दबाव डालना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : बलजीत कौर, लखविंदर कौर

नवांशहर, 20 जून :  आंगनवाड़ी वर्करों से विभाग के अलावा जबरन अन्य ड्यूटी करवाने और एक आंगनवाड़ी वर्कर पर  पुलिस के जरिए दबाव डाल ड्यूटी करवाने की कोशिश से गुस्साई एसडीएम कार्यालय के बाहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण जाती है: डॉ. सुखपाल सिंह

होशियारपुर, 8 जनवरी: “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में 5% की गिरावट आई है, जबकि भारत में इसमें 15.3% की वृद्धि हुई है।  भारत में...
article-image
पंजाब

अमृतसर बस स्टैंड पर चली तड़ातड़ गोलियां ! बस कंडक्टर की गई जान

अमृतसर :पंजाब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो बसों के कर्मचारियों के बीच बसों की टाइमिंग और यात्रियों को पहले लाने को लेकर...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल मजारी में आजादी दिवस समागम आयोजित : राणा उजागर सिंह ने स्कूल में स्टेज व पीपल के पुराने पेड़ के चारों ओर बनवाया चबूतरा, पंखे भी किए दान

गढ़शंकर।  गांव मजारी स्थित सरकारी ऐलिमेंटरी स्कूल में आजादी दिवस के संबंध में विशेष समागम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल में राणा उजागर सिंह द्वारा बनवाई गई स्टेज और पीपल के पुराने पेड़...
Translate »
error: Content is protected !!