सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

by

होशियारपुर, 22 जुलाई :  पंजाब के होशियारपुर में एक दुकानदार को उसकी किराने की दुकान पर आई सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी होशियारपुर जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 27 जून को उस समय हुई जब बच्ची कुछ सामान खरीदने के लिए आरोपी के दुकान पर गई थी। घर लौटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को बताया कि दुकानदार ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। उसने बताया कि जब मां ने इस बारे में दुकानदार से शिकायत की, तो उसने कथित तौर पर उसे धमकी दी, जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से संपर्क किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रमनदीप को कत्ल करने वाले बाकी आरोपियों के नाम केस में डाले जाएं

धारा 120बी लगाई जाए : समूह जत्थेबंदियां गढ़शंकर I  गांव दिओवाल में गरीब लडक़ी रमनदीप कौर की रेप के बाद की हत्या के विरोध में समूह जत्थेबंदियों ने अंबेदकर चौंक से कमालपुर चौंक तक...
article-image
पंजाब

ISI के 2 आतंकी गिरफ्तार; भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

तरनतारन। जिला पुलिस ने बीती रात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह पिस्तौल और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है। दोनों...
article-image
पंजाब

Administration on high alert for

Additional District Election Officer reviews preparations in meeting with departmental officials Hoshiarpur/May 13/Daljeet Ajnoha : Additional Deputy Commissioner (Development) and Additional District Election Officer Nikas Kumar held a key meeting today with officials from...
Translate »
error: Content is protected !!