सात वर्षीय शिवांग ने अपने जन्म दिन पर आपदा राहत कोष में भेंट की गुल्लक : बच्चे भी आपदा प्रभावितों की तकलीफ कम करने में दे रहे योगदान : डीसी

by

धर्मशाला, 30 सितंबर। धर्मशाला उपमंडल के सराह के सात वर्षीय शिवांग शर्मा ने आज यहां उपायुक्त डा निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर 3926 रुपये का योगदान दिया। शिवांग शर्मा सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्वबाड़ी में दूसरी कक्षा का छात्र है। शिवांग के पिता रणधीर सिंह तथा माता स्मृति नरयाल ने बताया कि आज उसका जन्म दिन भी था तथा स्वप्रेरणा से उसने आपदा राहत कोष में वर्ष भर अपनी गुल्लक में इकट्ठे किए पैसे देने का निर्णय लिया था।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने इस अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी आपदा प्रभावित लोगों की तकलीफों को कम करने में अपना योगदान देकर इस नेक काम में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवांग का यह प्रयास हिमाचल के लोगों की जीवटता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है और समस्त समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित : संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के लिए कार्यरत प्रदेश सरकार – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदारों से सरकार ने चुनाव के नाम पर की भारी वसूली, धमका कर माँग रहे हैं समर्थन : जयराम ठाकुर

सत्ता के दम पर चुनाव प्रभावित करने के लिए अलग से करवाए गए उपचुनाव भाजपा का झंडा लगाने पर हज़ारों दुकानों पर छापा मारा गया मंत्रियों से मॉनिटरिंग करवा कर भाजपा का समर्थन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 नवंबर को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का पुलिस ग्राउंड में होगा आयोजन : रुपेश कुमार

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी दिसंबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग चम्बा, 25 नवंबर : जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चम्बा रुपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा : एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

मृतक छात्र की पहचान परीक्षित पुत्र ए. के. लेखी निवासी इंदौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत कोठीपुरा स्थित एम्स में एक दर्दनाक हादसा...
Translate »
error: Content is protected !!