सामूहिक सुसाइड या मर्डर? ….सभी को लगी थी गोली : पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद

by

फिरोज़पुर :  फिरोज़पुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   यह घटना फिरोज़पुर के डेरा बाबा राम लाल के नज़दीक स्थित हरमन नगर कॉलोनी की है. यहां रहने वाले अमन सिंह (कुछ पुलिस रिकॉर्ड में अमनदीप) अपनी पत्नी जसवीर कौर और दो बेटियों 10 वर्षीय मनवीर कौर और 6 वर्षीय प्रनीत कौर के साथ रहते थे. अमन सिंह पेशे से सैलून और फाइनेंस के काम से जुड़े हुए थे।

पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव बरामद :  घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब रोज़ की तरह सुबह घर में काम करने वाली महिला काम पर पहुंची. काफी देर तक दरवाज़ा खटखटाने के बावजूद जब किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला, तो उसे शक हुआ. इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया और ऊपर रहने वाले किरायेदारों की मदद से परिवार के रिश्तेदारों को सूचना दी गई. जब दरवाज़ा खुलवाया गया, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. घर के भीतर पति-पत्नी और उनकी दोनों बच्चियों के शव पड़े हुए थे. सभी को गोली लगी हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी गई. शुरुआती जांच में शवों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है. ऐसे में पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर किसी ने पूरे परिवार की हत्या की है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

क्या बोले एसएसपी?… फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतकों की पहचान अमनदीप, उसकी पत्नी जसवीर कौर और दो बच्चियों मनवीर व परनीत के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि शवों के पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है, लेकिन फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि गोली उन्होंने खुद चलाई या इसके पीछे कोई और कारण है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोज़पुर के सिविल अस्पताल भेज दिया है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और पड़ोसी भी इस घटना से स्तब्ध हैं. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर व दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द के साहित्यक कार्याकर्ताओं ने लखीमपुर में किसानों की हत्यों के खिलाफ किया प्रर्दशन

गढ़शंकर: केंद्री लेखक सभा(सेखों) के आहावान पर लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाडिय़ां चढ़ाकर किसानों की हत्या करने के खिलाफ दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर व दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द के साहित्यक कार्याकर्ताओं दुारा...
article-image
पंजाब

मजीठिया के दफ्तर पहुंची मोहाली विजिलेंस : आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है जांच

अमृतसर। अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के हलका मजीठा स्थित उनके कार्यालय में मोहाली विजिलेंस ने पहुंचकर मंगलवार को जांच शुरू की। पुलिस बिक्रम मजीठिया को भी यहां लेकर पहुंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

65 स्कूलों की टास्क फोर्स बैठकें आयोजित : गत दो माह में ऊना सबडिवीज़न में नशामुक्त अभियान के तहत

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  ऊना 14 मार्च: ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गत दो माह में 65 विद्यालयों में नवचेतना मॉडयूल सिस्टम के तहत स्कूल टास्क फोर्स के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत भावगुड़ी के बांध गांव में सरकार गांव के द्वार आयोजित :गांव में पेयजल समस्या समाधान के लिए 20 लाख की घोषणा

पट्टा मेहलोग, 14 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी गत् दिवस ग्राम पंचायत भावगुडी के गांव बांध में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।...
Translate »
error: Content is protected !!