साले ने अपने ही जीजा को घर में दाखिल होकर गोलियों से मौत के घाट उतारा

by

संगरूर :  गांव लहल कलां में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक साले ने अपने ही जीजा को घर में दाखिल होकर गोलियों से मौत के घाट उतार दिया। मामला लव मैरिज का निकला। साला लव मैरिज से नाराज था, इसलिए जीजा का कत्ल कर दिया।

पुलिस द्वारा महज पांच घंटे में मामले को ट्रेस करके आरोपित को काबू कर लिया। जानकारी मुताबिक गुरप्रीत सिंह (29) ने दो वर्ष पहले लव मैरिज करवाई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा गठित टीम डीएसपी रणबीर सिंह, थाना इंचार्ज मनप्रीत सिंह व सीआईए स्टाफ ने अलग अलग थयूरी पर काम करते हुए पांच घंटे में ही मामला सुलझा लिया। वारदात के समय गुरप्रीत सिंह अपने कुत्ते को बाहर निकालने लगा था, उसी समय रात दो बजे दो व्यक्तियों ने उस पर तीन राउड फायर चला दिए।

गोली मारकर की हत्या :  तीनों गोलियां गुरप्रीत सिंह की खोपड़ी में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डीएसपी लहरा रणबीर सिंह व थाना मुखी मनप्रीत सिंह ने कार्रवाई आरंभ की। जिसमें पता चला कि मृतक गुरप्रीत सिंह का साला हरमनदीप सिंह निवासी तलवाड़ा अपनी बहन की लव मैरिज से खफा था। इसलिए उसने अपने जीजा गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू को गोलियों के साथ भून दिया।

किसी से नहीं थी दुश्मनी :  पूरे मामले में हरमनदीप ही मास्टरमाइड पाया गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आकर देखा कि कमरे में गुरप्रीत सिंह लाश पड़ी थी। उसके सिर पर गोली लगी थी, चारों तरफ खून ही खून था।

परिवार मुताबिक हमला करने वालों के मुंह बंधे हुए थे। परिवार ने कहा कि गुरप्रीत सिंह की किसी से दुश्मनी नहीं थी और न ही उसका किसी अपराधिक रिकॉर्ड था। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मूनक सरकारी अस्पताल भेज दिया है। बाकी नकाबपोश हमलावरों की तलाश जारी है। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम फॉर एस.सीज 2022-23 के पेंडिंग केसों को वैरीफाइ करने के लिए पोर्टल 20,23 व 27 को रहेगा खुला

होशियारपुर, 15 जून:जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम फॉर एस.सीज के योग्य अनुसूचित जातियों के...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज युवा पुरस्कार के लिए करें आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं के कार्यालय में 30 नवंबर 2022 तक भेजे जा सकते हैं प्रार्थना पत्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले नौजवानों को मिलेगा 51 हजार रुपए का नकद इनाम होशियारपुर : पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने वाले चुनावी स्टाफ के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफ.आई.आर, अब तक 71 कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है शुरु

चुनाव स्टाफ गंभीरता व निष्पक्षता से निभाए चुनावी ड्यूटी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की कोविड टैस्टिंग रिपोर्ट को ही मिलेगी मान्यता, जाली दस्तावेज सामने आने पर संबंधित अस्पताल/लैब व प्राप्तकर्ता पर भी दर्ज होगी एफ.आई.आर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस के विकास में एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र के रूप में एक नया अध्याय जुड़ा: मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल / एएम नाथ ।  ऊना 17 मार्च: पालकवाह में हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एण्ड रेजीलियेंस कार्यालय का संचालन हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!