सावधानियों से ही बीमारियों से बचा जा सकता है : एसएमओ डॉ. रमन कुमार

by

गढ़शंकर 7 मार्च (रमा) : कोविड 19 महामारी से बचाव तथा डेंगू व मलेरिया के संभावित खतरे को देखते हुए एसएमओ सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉ. रमन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम अपनी सूझबूझ से इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचने के लिए हमें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करना चाहिए और अपने चेहरे को ढक कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके इलावा हमें अपने हाथों को साफ सुथरा रखना चाहिए। इसी तरह डेंगू और मलेरिया के संभावित खतरे से बचने के लिए हमें अपने घरों और आस-पास को साफ-सुथरा रखना चाहिए तथा घर के पास साफ पानी को खड़ा नहीं होने देना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों से समाज को स्वस्थ रखने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने और सरकार व विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।
फोटो : एसएमओ डा. रमन कुमार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए

गढ़शंकर: 25 सितम्बर सीएचसी बिनेवाल अस्पताल में फार्मेसी अधिकारी मिस नम्रता तथा मिस प्रीति की अगुवाई में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए गए। इस मौके...
article-image
पंजाब

गांव रामपुर व गुज्जरपुर में सिंचाई वाले ट्यूबवेल का डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने किया उद्घाटन

गढ़शंकर/ होशियारपुर, 8 मार्च: पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने पंजाब सरकार की ओर से चलाई 502 नंबर ट्यूबवेल स्कीम के अंतर्गत गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के गांव रामपुर...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल और बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की उपस्थिति से पंजाब की राजनीति में हलचल

फिरोजपुर – सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना घटी। नशे के खिलाफ आयोजित पदयात्रा में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!