सिख बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देना मुख्य लक्ष्य है, न कि गुरु घरों को सोने से ढकना – मंडेबर

by

गढ़शंकर : आज गांव इब्राहिम पुर (बगवाईं) के समाजसेवी व सिख नेता हरवेल सिंह सैनी के आवास पर वैशाखी के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य स. सुखविंदर सिंह मंडेबर जमुनानगर ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके संबोधित करते कहा कि हमारी कमेटी का लक्ष्य सिख बच्चों को सफल बनाना और उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा देकर समाज की सेवा करना है न कि गुरु घरों को सोने से ढकना है। उन्होंने कहा कि कमेटी बड़े पैमाने पर उद्योग में सिख युवाओं को रोजगार देकर सिख बेरोजगारी को समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब सिखों के लिए अलग से बजट रखा गया है ताकि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके। सहजपाठ के भोग से पूर्व ज्ञानी मंडेबर ने निसान साहिब की रस्म भी अदा की गई। इस मौके सरदार हरवेल सिंह सैनी के साथ सुखविंदर सिंह धावा, भूपिंदर इकबाल सिंह ट्रांसपोर्टर, कुलविंदर सिंह कौंसलर, रविंदर सिंह सन्नी झंजोवाल, जसवीर सिंह झिक्का, मास्टर करतार सिंह, प्रिंसिपल जरनैल सिंह, ज्ञानी गुरमेल सिंह, अनूप सिंह भद्दरू, अवतार सिंह सैनी, कुलवंत सिंह, जगदीप सिंह, परमजीत कौर सैनी, बलविंदर कौर, कमलजीत कौर, बलवीर कौर, जसप्रीत कौर आदि मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण गिरि जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजुआना अतोवाल में मनाई जा रही

*वार्षिक भंडारा 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आयोजित किया जाएगा। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ब्रह्मलीन बाबा लछमन गिरी जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजूआना में मनाई जा रही है। इस...
article-image
पंजाब

पुलिस अस्पताल में सेहत विभाग के सहयोग से विश्व एड्ज दिवस पर जागरूकता समारोह आयजित

होशियारपुर। स्थानीय पुलिस अस्पताल में मैडिकल अफसर डा. आशीश मैहान की अगुवाई में सेहत विभाग के सहयोग से विश्व एड्ज दिवस पर जागरूकता समारोह आयजित किया गया। जिसमें एसएसपी सरताज सिंह व सिविल सर्जन...
पंजाब

महिलाओ से पर्स झपटने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव डोंगरपुर के निकट स्कूटी सवार महिलाओ से दो बाइक सवार युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव भंमियां की...
Translate »
error: Content is protected !!