सिख बच्चों से मजाक कर फंसे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष : एसजीपीसी ने राजा वड़िंग के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत

by

तरनतारन  :  तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नाबालिग सिख बच्चों के जूड़ों से मजाक करने वाला उनका वीडियो वायरल होने के बाद अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) भी मैदान में उतर आई है।

वायरल वीडियो में राजा वड़िंग बच्चों के केसों को दोनों हाथों से छूते हुए और मजाकिया अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसजीपीसी ने तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को लिखित शिकायत देकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि वड़िंग ने प्रचार के दौरान दो नाबालिग सिख बच्चों के केसों (जूड़ों) के साथ मजाक करते हुए वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। समिति ने आरोप लगाया कि यह हरकत सिख आस्था और धार्मिक प्रतीकों का खुला अपमान है।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वड़िंग की इस हरकत को ‘सिख धर्म के विरुद्ध अपवित्र कृत्य’ बताया। उन्होंने 17 सेकंड का वायरल वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कहा कि ‘गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने सिखों को जो पांच कक्कड़ प्रदान किए, उनमें केश पवित्रता का प्रतीक हैं। राजा वड़िंग ने उनका मजाक उड़ाकर सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।’ बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लेने और सख्त कार्रवाई की मांग की।

बच्चों के साथ केवल मजाक किया था :  वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता जसकरण काहलों ने इस विवाद को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने बच्चों के साथ केवल मजाक किया था। इसे धार्मिक या राजनीतिक विवाद बनाना गलत है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

121 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

एएम नाथ। पालमपुर 20 अगस्त :   कांगड़ा पुलिस की CIA टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पालमपुर थाना के क्षेत्र में आने वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलेट के समीप गश्त/नाकेबंदी के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण – 17 जनवरी, 2024 से 06 फरवरी, 2024 तक

भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 17 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से आरम्भ होगा। यह जानकारी 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, एयरफोर्स,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान : 5 हजार की कीमत का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सामान्य कीमत 15 से 50 हजार

शिमला। 9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान ने बहुत कम कीमत की वस्तुओं से कोविड काल की जरूरत को देखते हुए महज 5 हजार रुपये की लागत से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है। हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!