सिद्धू मूसेवाला की हत्या : एके 47 के अलावा .30 बोर और 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल

by

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आई
चंडीगढ़, 13 जुलाई
मूसेवाला के कत्ल को 45 दिन बीतने के बाद भी पंजाब पुलिस किसी शार्पशूटर को नहीं पकड़ सकी है। हालांकि साजिश रचने और मदद करने वाले 18 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हथियारों की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है। मूसेवाला की हत्या में एके 47 के अलावा .30 बोर और 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। यह खुलासा मूसेवाला की बॉडी और वारदात की जगह से मिली गोलियों की जांच से हुआ है। हालांकि पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल हथियार रिकवर नहीं कर सकी है। कत्ल के बाद हरियाणा से कोई व्यक्ति शार्पशूटर्स से यह हथियार लेकर चला गया था।
फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि 7 गोलियां सीधे मूसेवाला को लगी थी। इनमें से 1 पूरी और 1 आधी बुलेट उनके शरीर से मिली है। मूसेवाला जिस थार से जा रहे थे, उस पर कुल 25 फायर लगे। हालांकि कुछ फायर आसपास दीवारों, घरों और खेतों में भी मिले हैं। स्पष्ट है कि शार्पशूटर्स ने मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की। मूसेवाला की मौत फेफड़ों और लीवर में गोली लगने से हुई।
मूसेवाला की हत्या में 6 शार्प शूटर शामिल थे। जिनमें प्रियवर्त फौजी, कशिश, अंकित सेरसा, जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नु कुस्सा और दीपक मुंडी शामिल हैं। इनमें फौजी, कशिश और अंकित सेरसा गिरफ्तार हो चुके हैं। इन्हें दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महायुद्ध शुरु….अमेरिका ने ईरान के ‘ऑयल हब’ खार्ग आइलैंड पर किया भीषण हमला; मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

मध्य पूर्व में जारी तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए ‘मिडनाइट अल्टीमेटम’ की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अमेरिकी सेना ने...
article-image
पंजाब

जिले के प्राइमरी हैल्थ सैंटरों में स्थापित किए जाएंगे 33 नए आम आदमी क्लीनिक: कैबिनेट मंत्री जिंपा

जिले में 2 शहरी व 31 ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे नए आम आदमी क्लीनिक होशियारपुर, 24 नवंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों की सफलता को देखते हुए मुख्य...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई में डेंगू जागरूकता शिविर लगाया गया

गढ़शंकर – सेहत विभाग द्वारा लोगों को स्वस्थ रहने, डेंगू व मलेरिया बुखार से दूर रखने के लिए चलाये गए अभियान के तहत एसएमओ डॉ रुघवीर सिंह के दिशा निर्देश पर पीसीएच पोसी के...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग द्वारा स्मार्ट स्कूल नसराला में शानदार नाटक कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने मिमिक्री का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब हंसाया

होशियारपुर, 19 अक्टूबर: भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला के दिशानिर्देशों के तहत, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर ने भाषा मंच सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला के सहयोग से एक अद्भुत नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!