सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तानी नंबरों से आई धमकी

by

चंडीगढ़ :21 जुलाई
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जानी नुकसान संबंधी धमकी भरी कॉल आ रही है। यह कॉल पाकिस्तानी नंबरों से आया है। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। मूसेवाला के पिता की सुरक्षा बेटे के कत्ल के बाद से ही कड़ी है।
वह हर जगह बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर में ही आ-जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपील जारी की है कि, कोई उनसे मिलने न आए। वह कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं। मूसेवाला के बारे में सोशल मीडिया से जानकारी देते रहेंगे।
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने धमकी देने वालों को साफ कह दिया है कि वह बेटे को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। बेटे के कातिलों को सजा दिलाकर रहेंगे, चाहे उसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। मूसेवाला के पिता के मुताबिक सोशल मीडिया पर आ रही धमकियों के बारे में परिवार के करीबी कुछ युवकों ने उन्हें जानकारी दी।
मूसेवाला के पिता गुरूवार को अमृतसर पहुंचे। जहां उन्हें एनकाउंटर में मारे गए शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू की शिनाख्त के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उन्होंने एनकाउंटर में कातिलों के मारे जाने पर पंजाब पुलिस की तारीफ की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोनों लेडी कॉन्स्टेबल 36 दिन बाद मिलीं : बंगाल के मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर  :   ग्वालियर से लापता हुईं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की दो लेडी कॉन्स्टेबल पश्चिम बंगाल में मिल गई हैं। 36 दिन बाद पुलिस ने दोनों को मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर पकड़ा। BSF के अधिकारी दोनों...
article-image
पंजाब

110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने महिला से 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रमनदीप कौर पोलियो पार्टी के साथ पेट्रोलिंग कर रही थी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिरंगे के प्रति देशवासियों का उत्साह नई जागृति का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

न्यू दिल्ली : 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण : भारत के 76वें स्वतंत्रता दिव के मौके पर देश भारत में जश्न मनाए...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.30 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 296 Recruit Constables (Male) of Batch Nos. 271 & 272 was held with grandeur at the Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary...
Translate »
error: Content is protected !!