सिर के आर-पार हुई गोली : दोस्त के घर गया था प्रिंस, हत्या के आरोप लगाए परिजनों ने

by

राजपुरा    राजपुरा का रहने वाला प्रिंस, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अपने दोस्तों के पास गांव जांसले आया हुआ था। 11 दोस्त आपस में बैठकर खेल रहे थे। उनके दोस्त के घर पर उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन पिता घर पर नहीं थे। वे सब उस पिस्टल से खेल रहे थे कि अचानक गोली प्रिंस के सिर के आर-पार हो गई। उसे तुरंत ज्ञान सागर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दसवीं का छात्र था प्रिंस :  इकलौते बेटे की लाश देखकर माता-पिता फूट-फूट कर रोए। मां मेहनत-मजदूरी करके अपने बच्चे को पाल रही थी, लेकिन आज उसका सहारा इस दुनिया से चला गया। मृतक प्रिंस राजपुरा के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि हमारे बेटे को घर बुलाकर मारा गया है। यह अब जांच का विषय है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच :  थाना प्रभारी बनूड अर्शदीप शर्मा ने बताया कि हमें ज्ञान सागर अस्पताल से सूचना मिली थी कि नाबालिग प्रिंस की मौत हो गई है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चली है। बच्चे आपस में खेल रहे थे। जो भी जांच में सामने आएगा, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की मां ने लगाए हत्या के आरोप :  वहीं, मृतक के पिता दर्शन सिंह ने कहा कि मेरा बेटा अपने दोस्त के घर जांसले आया हुआ था। पता नहीं अब गोली किसने मारी है, लेकिन मेरे बेटे के सिर के आर-पार गोली हुई है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की अपील की है। मृतक की मां सरनजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे को घर बुलाकर मारा गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर फायरिंग : पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

बठिंडा के तलवंडी साबो में गैंगस्टरों ने रंगदारी न मिलने पर डॉक्टर पर गोलियां चला दीं। एक गोली फर्श पर और दूसरी डॉक्टर दिनेश की जांघ पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर के विद्यार्थियों ने एक लाख रुपये का पहला पुरस्कार जीता

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित दूसरी “ज्ञान  प्रचंड” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पिछले सप्ताह बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में विभिन्न चरणों में आयोजित की...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

होशियारपुर, 5 मई :   डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग ऑफिसर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल ने आज लोक सभा चुनाव-2024 के संबंध में रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
article-image
पंजाब

इंकलाबी डाक्टर भाग हाल में मनाया रूस क्रांतिकारी दिवस

गढ़शंकर। स्थानीय इंकलाब डाक्टर भाग हाल में रूस क्रंतिकारी दिवस मनाया गया। जिसमें सीपीआईएम के तहसील सैक्रटेरी हरभजन सिंह अटवाल ने कहा कि रूस दुनिया का पहला समाजवादी राज्य 105 वर्ष पहले वहां इंक्लाबी...
Translate »
error: Content is protected !!