सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग : सिरमौर कांग्रेसी की अंदरुनी कलह पुलिस थाने तक पहुंची

by

सिरमौर :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की नई टीम की घोषणा नहीं होने तक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक मामलों को देखेंगे। इसका कारण सिरमौर कांग्रेस की अंदरुनी कलह बताया गया है।
गौरतलब है कि सिरमौर कांग्रेस की अंदरुनी कलह बीते दिनी सलानी में हुए भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन में जगजाहिर हो गई और उस वक्त वहां पर प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह स्वयं मौजूद थीं।
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में सिरमौर कांग्रेस के बीच चल रही आपसी फूट व गुटबाजी पुलिस थाने तक जा पहुंची है। मारपीट के आरोपों को लेकर रात दो बजे एक गुट ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रुपेंद्र ठाकुर ने पूर्व विधायक किरनेश जंग पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि शिमला से लौटते वक्त सराहां के निहोग में उनकी गाड़ी का पीछा किया और उनसे मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। पूर्व विधायक के साथ गाड़ी में कंवर अजय बहादुर सिंह व एक अन्य युवा नेता के साथ चालक मौजूद था।
उधर, पूर्व विधायक किरनेश जंग ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि शिमला में बैठक के बाद उनकी रूपेंद्र ठाकुर से कोई मुलाकात नहीं हुई। मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने 34 लाभार्थियों को बांटे 6 लाख 34 हजार की सहायता राशि के चेक*

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जरूरतमंदों के जीवन में ला रही हैं आशा की किरण — विधायक कमलेश ठाकुर कहा…. जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर*...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसी टू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार कार्यालयों में अब पंजीकरण के लिए मिलेगी आनलाइन सुविधा : आवेदकों अब बार-बार रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

धर्मशाला, 31 जुलाई। रोजगार कार्यालयों में आवेदकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहली अगस्त, 2023 से पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी जाएगी, अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार संजीव कुमार को गहरा आघात पिता गोरख राम का निधन

गढ़शंकर : गढ़शंकर से विभिन्न टीवी चैनलों के लिए काम करते पत्रकार संजीव कुमार को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके पिता गोरख राम (87) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी नादौन हिमाचल प्रदेश का...
Translate »
error: Content is protected !!