सीएम बोले, छोटे भाई हैं विक्रमादित्य, नाराजगी को दूर करेंगे

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं। उनकी जो भी नाराजगी होगी, उसे दूर किया जाएगा। सीएम ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
वहीं, सीएम सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में सत्य की जीत होती है। उन्होंने सत्यमेव जयते का नारा बुलंद करते हुए कहा कि बीजेपी ने तोड़फोड़ कर हिमाचल सरकार गिराने की कोशिश की। विधायकों को करोड़ों रुपए के प्रलोभन दिए गए। अभी भी विधायकों को प्रलोभन दिए जा रहे थे, लेकिन कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।
आपको बता दें कि सुबह के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन मौजूदा सरकार ने वीरभद्र सिंह को ही भुला दिया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा बनाने के लिए रिज में दो गज तक की जमीन नहीं दी गई। जिससे वे काफी आहत हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के लिए किया प्रचार : जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री

अपने होटल, रिजॉर्ट के काम कराने मेरे पास आते थे होशियारः सीएम एएम नाथ। देहरा :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में धार, भटेहड़, मसरूर, धंगड़, बिलासपुर, सकरी, लोअर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना  से  छूटे हुए पात्र परिवारों  को मिलेंगे मकान : DC मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपस्वाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों को एक मुश्त मकान मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सत्ता के बजाए लोगों की सेवा मेरी प्राथमिकता, कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयासः मुख्यमंत्री

कसौली क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का मण्डल तथा सुबाथू में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!