सीएम मान के आवास के समक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टरवाद और वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच न होने के मुद्दों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

by

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टरवाद और वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच न होने के मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सुरक्षा कर्मियों द्वारा अंदर प्रवेश की अनुमति न मिलने पर नेताओं ने आवास के बाहर ही जमीन पर बैठकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू कर रहे थे। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में रोजाना हत्याएं और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था सुधारने में नाकाम रही है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री को आम लोगों की पीड़ा से अवगत कराना था। उन्होंने कहा कि “हम दर्द सुनाने आए हैं, अगर सीएम नहीं सुनेंगे तो 2027 में जनता जवाब देगी।” उनके अनुसार, चार वर्षों में न मेडिकल कॉलेज बने, न भर्ती हुईं और धूरी में रेल पुल भी अधूरा पड़ा है।

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि सीएम आवास की बैरिकेडिंग हटाने के आग्रह के बावजूद उन्हें धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए नेताओं को रोककर हिरासत में ले लिया। नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “पंजाब को रोज गोलियां नहीं, सुरक्षा चाहिए” जैसे नारे लगाए।

जाखड़ ने पारदर्शी जांच की मांग रखी

सुनील जाखड़ ने डीजीपी को पत्र लिखकर वीडियो की स्वतंत्र और पारदर्शी फॉरेंसिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो सही पाया गया तो यह संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अनुचित आचरण होगा। वहीं यदि वीडियो फर्जी साबित होता है तो इसे फैलाने वालों पर कार्रवाई जरूरी है।

बीजेपी का कहना है कि सरकार ने एक ही दिन में जांच पूरी कर क्लीन चिट दी, जो संदेह पैदा करता है। पार्टी ने तीनों वायरल वीडियोज की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पटवारी 25,000 रुपए रिश्वत लेता, विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथ किया काबू

ज़मीन का तबादला और इंतकाल दर्ज करने के बदले नीरज शर्मा(होशियारपुर), 29 नवंबर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बुधवार को राजस्व हलका शामचुरासी, जि़ला होशियारपुर में तैनात राजस्व पटवारी...
article-image
पंजाब

25 करोड़ रुपए के ऋण : एडीसी ने मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप में 250 किसानों को वितरित किए 25 करोड़ रुपए के ऋण

होशियारपुर, 21 सितंबर: पंजाब नेशनल बैंक(जिला लीड बैंक) की ओर से जिला स्तर का मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप सीट्रस अस्टेट भूंगा में लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर...
article-image
पंजाब

खौफनाक वारदात : नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से की हत्या

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस...
article-image
पंजाब

Trees are a unique adornment

Plant trees for Vastu Dosh Nivaran and prosperity /Dr. Bhupinder Vastushastri Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 2 Trees are a unique adornment and gift of nature Apart from producing oxygen, our life-giving air, trees provide positive energy...
Translate »
error: Content is protected !!