*कार्डिएक मौत हो जाने पर तलवाड दंपति ने लिया अंगदान का प्राण*

by

*मानवता की सेवा में किया शरीरदान*
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : यह शरीर नाशवान है अगर मानवता की सेवा में काम आ जाए तो इससे बड़ा कोई कार्य नहीं , इसी सोच पर आज मैंने और मेरी धर्मपत्नी नीति तलवाड़ ने मरणोपरांत अपना शरीर दान करने का निर्णय लिया है। उपरोक्त शब्द समाज सेवी तलवाड़ दंपति द्वारा मरणोपरांत अपना शरीर दान करने हेतु करवाए गए समारोह को संबोधित करते हुए संजीव तलवाड ने कहे ।
तलवाड ने कहा कि बहुत सी जीवनियों का इसलिए अंत हो जाता है कि उन्हें समय पर सही अंग उपलब्ध नहीं होते इसलिए हमने यह फैसला भी लिया है अगर किसी कारण से हमारी कार्डिएक अरेस्ट हो जाए तो हमारे अंग जरूरतमंद लोगों को दान कर दिए जाएं जिससे उनका जीवन बच सके। तलवार ने कहा कि हमारे इस प्रण के लिए हमारे परिवार के सदस्य वचनबद्ध रहेंगे और यह सारी क्रिया रोटरी आई बैंक और कॉर्नेल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा पूर्ण की जाएगी।
इस मौके समिति के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने तलवार दंपति की इस पहल को एक प्रेरणा दायक कदम बताते हुए कहा की कार्डिएक अरेस्ट पर अंगदान करने का निर्णय अपने आप में एक साहसिक कदम है उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग भी ऐसा निर्णय कर लें तो हर साल हजारों जिंदगियां बच सकती हैं इस मौके नारायण नगर सेवा समिति की अध्यक्ष श्री मति उषा किरण सूद ने भी मरणो उपरांत अपने शरीर दान का प्रण लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवानों व जरुरतमंदो को कर्जा देकर मजबूत बनाने में आगे आए बैंक: एडीसी

3294 लाभार्थियों को दिए गए 116.23 करोड़ रुपए के कर्जे, जिले की 30 अलग-अलग बैंकों की 400 से अधिक ब्रांचों ने लिया हिस्सा होशियारपुर, 26 अक्टूबर: जिले के प्रमुख बैंकों की ओर से पंजाब...
article-image
पंजाब

कैंसर के लगभग 10% मामले अनुवांशिक, समय पर इलाज से मिल सकती है बीमारी से निजात : डॉ. रघबीर

पोसी के 32 उपकेंद्रों व 15 हेल्थ वेलनेस क्लीनिको, स्कूलों में जागरूकता सेमिनार गढ़शंकर :विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर आम आदमी क्लिनिक पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

मंत्री पर कारोबारी को धमकाने का आरोप, राज्यपाल से शिकायत करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू

चंडीगढ़ :।पंजाब में एक मंत्री द्वारा कारोबारी को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार...
पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 33 साल के युवक की मौत

गढ़शंकर – अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई जिसके चलते थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज किया गया । एसआई राकेश कुमार ने बताया कि गांव टूटोमाजरा के रविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!