सीएम मान ने बुलाई हाई-लेवल सुरक्षा बैठक : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर -पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

by

चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए आतंकी हमले के बाद पंजाब के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। खासतौर पर धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी गौरव यादव से बात की।

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद मीडिया कर्मियों से संक्षिप्त बातचीत में मुख्यमंत्री ने इस हमले को कायराना बताया और कहा कि दहशत फैलाना आतंकियों का काम है लेकिन हमारी सुरक्षा एजेंसियां काफी मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी स्थलों की समीक्षा की गई है और जहां-जहां भी जरूरत है वहां पर इसे बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में डीजीपी यही बता रहे थे कि पिछले कई साल से जम्मू-कश्मीर का पर्यटन काफी बढ़ गया है। चंडीगढ़ से ही चार-चार फ्लाइट रोजाना जा रही थीं। वहां के स्थानीय को काम मिल रहा था। उन्होंने बताया कि पंजाब से कश्मीर घाटी में घूमने गए वे लोग जो इस हमले के बाद फंस गए हैं को सुरक्षित वापिस लाने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार से संपर्क किया जा रहा है।

आतंक का कोई धर्म नहीं होता- मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता, कोई भी धर्म निहत्थों को गोली मारने की इजाजत नहीं देता। पंजाबी तो वैसे ही सरबत का भला मांगने वाले लोग हैं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में भी ग्रेनेड फेंकने की कई घटनाएं हुई हैं।पाकिस्तान के अपने एजेंडे हैं कि वह पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश करता रहता है लेकिन हमने अधिकतर घटनाओं के लोगों को या तो पकड़ लिया है या फिर एन्काउंटर कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोग पांच-पांच हजार देकर हायर कर लेते हैं। उनका असली मकसद पंजाब को डिस्टर्ब करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की ओर से एंटी ड्रोन जल्द ही लॉन्च किए जा रहे हैं जिससे सीमा पार से आने वाले हथियार, नशा आदि को रोकने में कामयाबी मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब के साथ लगने वाली सीमा के साथ सेकेंड डिफेंस लाइन बनाई जा रही है। इसके अलावा सीमा पार से आने वाले उन लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो ड्रोन से आने वाले सामान को रिसीव करते हैं।

पाकिस्तान प्रॉक्सी वार लड़ रहा है- डीजीपी गौरव यादव :  डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पाकिस्तान प्रॉक्सी वार लड़ रहा है। पंजाब देश की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हमने जम्मू कश्मीर पुलिस से भी संपर्क साधा हुआ है। यही नहीं, जम्मू के साथ लगने वाले जिलों में मुस्तैदी बढ़ा दी है। गौरव यादव ने कहा कि पुलिस प्रोएक्टिव होकर काम कर रही है। जम्मू के साथ लगने वाले जिलों में ऑप्रेशनल यूनिटों को बिठा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राचीन और ऐतिहासिक मेले ‘छिंझ छराहां दी’ को दिया पंजाब सरकार ने विरासती दर्जा : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई

गढ़शंकर : 3 जून : पंजाब सरकार पंजाब की समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों को सौंपने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत गढ़शंकर विधान सभा के नीम पहाड़ी...
article-image
पंजाब

12 नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 12 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि एसएसपी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

कांग्रेस 2027 में 62 नए चेहरों को देगी चुनाव का मौका, तैयार हुआ ब्लूप्रिंट : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी निवास पर बातचीत दौरान कहा कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में 117 विधानसभा सीटों में से करीब 62...
article-image
पंजाब

उंगली उठाने से पहले अकाली दल को खुद पर उठ रहे सवालों के जवाब देने चाहिए : सुनील जाखड़

चंडीगढ़।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार (13 अप्रैल) को शिरोमणि अकाली दल  की ओर से जारी बयान पर पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि उंगली उठाने...
Translate »
error: Content is protected !!