सीएम सुक्खू की फोटो से छेड़छाड़ और महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में दो पर मामला दर्ज

by

शिमला, चार अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह मामला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की शिकायत पर हमीरपुर सदर थाने में दर्ज किया गया है।

हमीरपुर जिला कांग्रेस समिति ने मुख्यमंत्री सुक्खू की कथित रूप से छेड़छाड़ की गई तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने और महात्मा गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का कड़ा विरोध किया है। भारती ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया जिसे कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, “संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” भारती ने कहा कि कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य न करे।

उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि रवि शर्मा और हिमंत चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया: नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 4 जुलाई :  हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस हॉर्टिकल्चर कार्यालय, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस सम्मेलन में लगभग 350 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की विधानसभा क्षेत्र के 71 गांव के लिए वरदान सिद्ध होगी नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन योजना

भ्रामक प्रचार अथवा शरारती तत्वों के बहकावे में न आने की अपील अर्की  : सोलन जिला के अर्की उपमण्डल में लगभग 06 करोड़ रुपए की लागत से नवगांव खड्ड पर निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति योजना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तहत लगाया नेत्रदान जागरुक्ता कैंप : किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते : जेबी बहल

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा सिवल अस्पताल गढ़शंकरके सहयोग से नेत्रदान पखवाड़ा तहत नेत्रदान जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्यां में समाजिक संस्थाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40,000 मिलेगी अब तनख्वाह …. जानिए : हिमाचल के मल्टी टास्क वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी

सीएम सुक्खू ने तनख्वाह में की बढ़ोतरी एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वीरवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!