सीएम सुख्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

by

एएम नाथ शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर परिवार सहित आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि यहां परिवार सहित स्नान करने का मौका मिला है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति व स्वस्थ जीवन की कामना की। कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक और आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति व हिंदुत्व पहले से ही विश्वविख्यात है। उनके साथ पत्नी विधायक कमलेश ठाकुर, बेटियां, राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी मौजूद रहे।

एक्स पर भी किया पोस्ट : सीएम सुक्खू ने एक्स पर भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, आज परिवार के साथ महाकुंभ त्रिवेणी संगम में स्नान कर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं। पीढ़ियां बदलीं, समय आगे बढ़ा, पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग की महत्ता अडिग है, अनंत है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी झोंपड़ी पर जिम्मेदारी तय, निजी भूमि पर झुग्गियां बनाने के लिए मालिक को प्रदान करनी होंगी मूलभूत सुविधाएं, उपायुक्त राघव शर्मा ने जारी किए दिशा-निर्देश

ऊना: जिला ऊना में आग लगने जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी किए है जिसमें संबंधित एसडीएम, नायब तहसीलदार/नायब तहसीलदार, फायर ऑफिसर व पटवारी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की खड़गे को दो टूक, ‘एक्शन लीजिए- कार्रवाही करने का समय आ गया

नई दिल्ली।  महाराष्ट्र में जिस तरह से कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी को बुरी हार का सामना करना पड़ा उसके बाद कांग्रेस के भीतर आखिरकार आत्मचिंतन शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव पर गिरी बिजली…..खंडित हुआ शिवलिंग; 12 साल बाद होती है ऐसी घटना

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु नमें  बिजली महादेव एक ऐसा धार्मिक व रमणीय स्थल है, जो अपनी सुंदरता व विहंगम दृश्य से लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिक्त पड़ी पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रारूप में प्रकाशित : अरिंदम चौधरी

मंडी, 11 जनवरी :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत अरिंदम चौधरी ने आज बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारण से आकस्मिक रिक्तियां हुई है, के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता...
Translate »
error: Content is protected !!