सीनियर सिटीजंस को कोई समस्या नहीं पेश आने दी जाएगी: सांसद तिवारी

by

मोहाली: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि बुजुर्ग हमारे समाज का धन हैं और उन्हें किसी तरह की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। तिवारी मोहाली सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन द्वारा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें पेश आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। जिस पर सांसद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध है और विशेष तौर पर बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिया है कि सीनियर सिटीजन्स को कोई भी समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी और वह राज्य सरकार के पास उनका पक्ष रखेंगे।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, मनजोत सिंह सचिव पंजाब युवा कांग्रेस, रविंदरपाल सिंह पाली चेयरमैन पंजाब एग्रो, एसोसिएशन के प्रधान जगमोहन सिंह ठुकराल, उपाध्यक्ष प्रिं. स्वर्ण चौधरी, महासचिव सुखविंदर सिंह बेदी, ब्रिगेडियर (रिट) जेजे सिंह जगदेव सलाहकार, एमएस साहनी सचिव फाइनांस, एचपीएस हैरी सचिव पब्लिक रिलेशंस, रघुवीर सिंह सचिव प्रोजेक्टस, हरजिंदर सिंह सचिव इवेंट्स, जीएस बिंद्रा सचिव एडमिनिस्ट्रेशन, हरकीरत सिंह सचिव स्पोर्ट्स भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से वेटर की मौत

चब्बेवाल : चब्बेवाल पुलिस ने शिवलाल पुत्र बल्ब बहादुर के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध उसके साले रवि कुमार की मौत हो जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुतिन, यूं मार गए बाजी…कहां मात खा गए ट्रंप

आलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक भले ही बेनतीजा रही हो लेकिन जानकार इसे रूस की बड़ी जीत बता रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहली...
Translate »
error: Content is protected !!