सीबीआई को जांच सौंपे सीएम, समय की यही मांग और नैतिकता का तकाजा : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए मुख्यमंत्री को चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। यही समय की मांग और नैतिकता का तकाजा भी है।
जब विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और सरकार की जांच को उन्होंने खारिज कर दिया है तो मुख्यमंत्री को यह मामला सीबीआई को सौंपने में क्या परेशानी है।  सोमवार को जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवार को 15 दिन का समय दिया था, लेकिन उन 15 दिन में क्या हुआ। इस केस का एक प्रमुख आरोपी 15 दिन पुलिस की नजर से फरार रहा। उसकी हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत की अपील खारिज हो गई, लेकिन पुलिस ने उनसे पूछताछ करना भी जरूरी नहीं समझा। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि जिस अधिकारी ने ईमानदारी और मेहनत से प्रदेश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी, उसके न्याय के लिए परिजनों को कैंडल मार्च निकालना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान पर पलटवार :   नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के ईडी के छापे वाले बयान से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि एक मुख्यमंत्री के मुंह से इस तरीके की बातें शोभा नहीं देती हैं। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय का काम अलग है। वह भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों की जांच करता है और साक्ष्यों के संकलन के लिए विधिसम्मत तरीके से छापामारी करती है। आखिर सरकार सीबीआई जांच से भाग क्यों रही है। देश की इतनी प्रतिष्ठित एजेंसी से जांच करवाने पर सरकार को ही फायदा है, जो सवाल आज सरकार की छवि, पावर कारपोरेशन के अधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय पर उठ रहे हैं। भ्रष्टाचार के जो आरोप पावर प्रोजेक्ट में लग रहे हैं, अगर उनमें कोई सच्चाई नहीं होगी तो सरकार को क्लीन चिट मिल जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 पंजीकरण और चयन प्रक्रिया

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन 11 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। जैसा कि श्रीमतीइरा प्रभात राज्य निदेशक हिमाचल प्रदेश, नेहरू युवा केंद्र संगठन(युवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 पार, फिर भी PM मोदी पर क्यों लागू नहीं होगा : 75 पार होने के बाद भी मोदी क्यों हैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन  मना रहे हैं. मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. 2014 से भारत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार की हताशा में हमारी जन सभाओं में व्यवधान डाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सत्ता का दुरुप्रयोग करके के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है सरकार एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बल्ह और सदर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट : नाकामियां छुपाने के लिए हिमाचल सरकार पर लगाए आरोप – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा आज मुद्दा विहीन और नेता विहीन पार्टी हो गई है। भाजपा नेताओं में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट चल रही है वह किसी से छिपी नहीं हैं। वे अपनी नेतागिरी...
Translate »
error: Content is protected !!