सीमा कुमारी के परिवार का GPS रेट्टा में सम्मान : एशियन गेम्स पदक विजेता के परिवार का फूल मालाओं से स्वागत, 5000 मीटर दौड़ के लिए दी शुभकामनाएं

by

एएम नाथ। चंबा : जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में महिला 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल करने वाली चंबा के रेट्टा गांव की बेटी सीमा कुमारी की उपलब्धि पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला (GPS) रेट्टा में उनके परिवारजनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीमा की माता केसरी देवी, भाई राजकुमार, भाभी कौशल्या तथा भतीजी अनीता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय ने सीमा की अंतरराष्ट्रीय सफलता पर खुशी जताते हुए परिवार को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक पहुंचना सीमा की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि चंबा, हिमाचल और देश के लिए गौरव का विषय है।
विद्यालय प्रभारी मान सिंह ने सीमा की माता केसरी देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि सुनील कुमार ने उनके भाई राजकुमार को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। SMC अध्यक्ष हेम राज ने केसरी देवी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं वार्ड पंच-5 ठाकरौता हेम राज ने राजकुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से परिवारजनों के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सीमा की सफलता को ग्रामीण बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास को नई दिशा मिलती है। परिवार के सहयोग और त्याग की भी सराहना की गई।
मुख्य अध्यापक मान सिंह, SMC अध्यक्ष हेम राज और वार्ड सदस्य ने बताया कि सीमा के चंबा लौटने पर विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही 28 तारीख को होने वाली 5000 मीटर दौड़ के लिए सीमा को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मुख्य अध्यापक मान सिंह, सुनील कुमार, कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक, SMC अध्यक्ष हेम राज तथा वार्ड सदस्य हेम राज मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने सीमा के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को अपनी इस डील को सार्वजनिक रूप से रखना चाहिए सामने : मुख्यमंत्री बताएं कैप्टन रंजीत, कालिया ने कितने में खरीदा – पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर :  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅ. शांडिल ने किया राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ : मेले में पारम्परिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सैंकड़ों लोग प्रसिद्ध माँ शूलिनी मन्दिर में एकत्र हुए और मंगलमयी शोभायात्रा में लिया भाग

सोलन : सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी में अपार श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का आज सोलन में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ शुभारम्भ हुआ। मेले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिगाना पिस्टल है क्या : गाने में सिद्धू ने एक 30 बोर टर्किश मेड जिगाना पिस्टल का जिक्र, सिद्धू की हत्या में भी इसी जिगाना पिस्टल से कुछ हुए थे फायर

चंडीगढ़. दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिवाली के दिन नया गाना वॉच आउट रिलीज होते ही इस गाने ने देखते ही देखते कई लाख व्यूज जुटा लिए हैं।इस गाने में सिद्धू ने एक...
Translate »
error: Content is protected !!