सीमेंट के दाम बढ़ाने पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा : केंद्र सरकार 93 हज़ार आवास दे रही हैं तो सुक्खू सरकार घर बनाना महंगा कर रही : जयराम ठाकुर

by
आपदा में ऐसा अवसर और ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं देखा , केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 93 हज़ार आवास देने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया
एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ़ केंद्र सरकार प्रदेश को 93 हज़ार घरों का तोहफ़ा दे रही है तो दूसरी तरफ़ सुक्खू सरकार सीमेंट के दाम बढ़ाकर ग़रीबों के घर के सपनों को मुश्किल कर रही है। एक हफ़्ते में दो बार सीमेंट के दाम में वुद्धि सुक्खू सरकार की नाकामी है। प्रदेश में आई आपदा के बीच ऐसे अवसर तलाशने वाली सरकार आज तक कहीं नहीं देखी गई है। सुक्खू सरकार आपदा की वजह से टूट चुके घरों के पुनर्निर्माण को एक अवसर की तरह ले रही है और आए दिन सीमेंट की क़ीमत महंगी कर रही है। जब से सुक्खू सरकार सत्ता में आई है तब से सीमेंट के दामों में 100 रुपए से ज़्यादा की वृद्धि हो चुकी है। आपदा के समय राज्य सरकार को आपदा प्रभावितों के पुनर्वास हेतु मदद करनी चाहिए लेकिन यहां सरकार पुनर्वास को और कठिन बना रही है। सीमेंट के साथ-साथ अपनी नीतियों के स्टील, रेता बजरी सब कुछ महंगा कर दिया है। सरकार द्वारा आपदा में ऐसा अवसर खोजना शर्मनाक है। क्या मुख्यमंत्री इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे थे, जहां केंद्र सरकार के सहयोग से बनने वाले  आम आदमी के घर को भी सरकार महंगा करे।
नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश के लिए एकमुश्त 92300 मकान देने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह हिमाचल प्रदेश को दिया गया शानदार तोहफा है। हिमाचल प्रदेश को पहले बार इतनी बड़ी संख्या में पीएमएवाई के आवास मिले हैं। इसके पहले भी मोदी सरकार ने आपदा के मद्देनज़र 17500 मकान दिए गए थे। इस बार हिमाचल प्रदेश से केन्द्र सरकार को जो भी सूची भेजी गई थी उसे पूर्णतया स्वीकार की गई है। जयराम ठाकुर ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व वित्तीय लाभ – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 21 दिसम्बर – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम कार्यालय चुराह में वन मित्र भर्ती प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) प्रकिया 16 से 24 दिसंबर तक

एएम नाथ। चम्बा :  वन मंडल चुराह स्थित सलूनी तथा वन मंडल चंबा के अंतर्गत वन मित्र भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों की दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) प्रकिया आगामी 16...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पायलट का अनशन : कांग्रेस हाईकमान, गांधी परिवार और पंजे के निशान का चित्र बैनर में नही दिखा, बैनर में महात्मा गांधी का चित्र और वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘’अनशन’’ का स्लोगन

जयपुर : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज पिछली भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर अनशन पर बैठे। लेकिन एआईसीसी प्रभारी की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!