सुंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना  

by
पदम् पासी के नेतृत्व में देशभर से पधारे मूक बधिर लोगों का लाला सुंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत – खन्ना
होशियारपुर 2 दिसंबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने बताया कि सोसइटी द्वारा संचालित भारत के पहले मूक बधिर सीनियर सिटिज़न आश्रम हरिआना रोड नज़दीक भंगी पुल में समाज सेवी पदम् पासी के नेतृत्व में देशभर से आये करीब 100 मूक बधिर लोगों के स्वागत के लिए सोसाइटी की तरफ से आयोजित किये गए समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ है।
इस मौके खन्ना ने कहा कि मूक बधिर लोगों के स्वागत का यह समय बेहद मनोरम तथा भावुक था जिसमें सोसाइटी के सभी पदाधिकारिओं ने देश के विभिन्न राज्यों से पधारे मूक बधिर लोगों का स्वागत किया। खन्ना ने कहा कि सोसाइटी द्वारा संचालित भारत का पहला मूक बधिर सीनियर सिटीजन आश्रम मूक बधिर लोगों की सेवा को समर्पित है। खन्ना ने बताया कि देशभर से पधारे मूक बधिर लोग अब इस सुंदर आश्रम में रहेंगे। खन्ना ने कहा कि मूक बधिर लोगों की सेवा महान सेवा है और यह सेवा दानवीरों के सहयोग से ही चलेगी। खन्ना ने सभी समृद्ध दानवीर लोगों से अपील की कि एक बार सुंदर आश्रम में विजिट अवश्य करें और इस महान सेवाकार्य में अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें।
इस मौके सोसाइटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने कहा कि चेयरमैन श्री खन्ना के मार्गदर्शन में सोसाइटी इस सेवा कार्य को कर रही है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी द्वारा देशभर से आये मूक बधिर लोगों की आश्रम में देखभाल की जाएगी और उन्हें आम इंसान की तरह जीवन जीने में उनकी मदद की जाएगी। इस मौके सोसाइटी के पदाधिकारी उमेश जैन, राजेश नकड़ा, आनंद अग्रवाल, ऐस.पी. दीवान, ऐडवोकेट ऐस.पी. राणा के आलावा रेनू कंवर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की रैलियां हाफ : प्रधानमंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बढ़े नेता कर रहे हिमाचल में रैलिया

शिमला। हिमाचल विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी खुद, कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, सात से अधिक केंद्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित दूसरे बड़े नेता एक ही दिन में 3- 4 रैलियां कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला में लगेगी प्रतिमा : रिज मैदान में होगा भव्य समारोह

एएम नाथ । शिमला :  छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर 23 जून को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में उनकी प्रतिमा का अनावरण...
article-image
पंजाब

500 वर्ग गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की आवश्यकता नहीं

चंडीगढ़ :  पंजाब  विधानसभा से ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) बिल’ को मंजूरी मिली। बाद में राज्यपाल से भी इस बिल को मंजूरी दे दी गई। इस बिल के आ जाने से आम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट ने BCCI को लेकर लगा बैन हटाया : सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

एएम नाथ। नई दिल्ली : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लेकर लगे बैन को हटा दिया है। ये बैन 2017 में लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!