सुंदरनगर का राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला हुआ सम्पन्न : कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शोभा यात्रा में की शिरकत

by
सुंदरनगर, 27 मार्च  ।   सुंदरनगर में चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2026 शुक्रवार को विधिवत सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की।
इस अवसर पर उन्होंने महामाया मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा महामाया मंदिर से जवाहर पार्क मेला मैदान तक निकली भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। नवमी के अवसर पर कृषक प्रशिक्षण केंद्र के कम्युनिटी हॉल में कंजक पूजन भी किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने मेले के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया और इसे सराहनीय पहल बताया। उन्होंने मेले में पधारे देवी-देवताओं को चादरें व नजराना भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने प्रदेशवासियों को सुकेत देवता मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले और त्योहार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इन परंपराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखना आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी पहचान को सशक्त बनाती हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति अपनी सरलता, ईमानदारी और परंपराओं के संरक्षण के लिए पूरे देश में विशेष स्थान रखती है। प्रदेश में वर्षभर मनाए जाने वाले मेले और त्योहार लोगों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
मेले की “नशा मुक्त सुंदरनगर” थीम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी, पूर्व विधायक तिलक राज, एपीएमसी अध्यक्ष मंडी संजीव गुलेरिया, एपीएमसी निदेशक मंडल सदस्य निकुराम सैनी, केवल शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, सुकेत देवता कमेटी के प्रधान अभिषेक सोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, देवलू और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजली, भजन कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी

हमीरपुर 02 अक्तूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर सुबह-सवेरे ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख-आश्रय योजना के तहत छात्रों को आवासीय किराए का करेंगे प्रावधानः- रीजनल सेंटर धर्मशाला से एमबीए कर रहे हैं और राज्य सरकार उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रही मुख्यमंत्री

 प्रागपुर :  कांगड़ा जिला के प्रागपुर क्षेत्र के गांव नक्की में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संवाद किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स : हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम: एसडीएम

धर्मशाला, 31 जुलाई। युवाओं को चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के टिप्स दिए गए। इस बाबत सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से एक दिवसीय चीड पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिकॉर्ड अंतर से कमल खिले और प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल दें : कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को पूरी तरह से तैयार हैं। बीजेपी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कंगना को चुनावी मैदान में उतारा है।  इस...
Translate »
error: Content is protected !!