सुक्खू का बड़ा बयान: जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों के विभाग भी बदलेंगे

by

एएम नाथ। शिमला : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य सचिवालय में नए कार्यालय के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

नए कार्यालय को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी व्यक्ति का निजी कार्यालय नहीं है। भविष्य में जब विपक्ष का कोई मुख्यमंत्री बनेगा तो वह भी इसी कार्यालय से काम करेगा। उन्होंने कार्यालय का निर्माण तय समय में पूरा करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों का आभार जताया।

पूर्व भाजपा सरकार पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान करीब 1,000 करोड़ रुपये की इमारतें बनाई गईं, जिनमें से कई आज खाली पड़ी हैं। उन्होंने जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में आरडीजी के तहत मिले धन और कर्मचारियों के एरियर का भी मुद्दा उठाया।

किशाऊ परियोजना पर भी रखी सरकार की बात

किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई हस्तक्षेप नहीं था और यह राज्यों के अधिकारियों तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच चर्चा का विषय था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय हुए समझौते को मौजूदा सरकार ने स्वीकार नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य की संपदा से समझौता नहीं किया जाएगा।

किशाऊ परियोजना को लेकर जून 2026 में केंद्र की अध्यक्षता में हिमाचल समेत छह राज्यों के बीच सहमति बनी थी। इसके तहत जल और बिजली से जुड़े हिस्सों पर राज्यों के बीच समझौते की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के ठेको की नीलामी में आरक्षित मूल्य की तुलना में 7.42 प्रतिशत की वृद्धि

हमीरपुर 05 मार्च। वर्ष 2024-2025 के लिए जिला हमीरपुर की पांच शराब के ठेको के आवंटन हेतु निविदा एवं बोली प्रक्रिया मंगलवार को बचत भवन हमीरपुर में एडीसी मनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर की तरह पंजाब को अस्थिर करने की साजिश ..! आतंकियों का लोकल नेटवर्क बना रहे खालिस्तानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को खालिस्तानी आतंकी संगठनों पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ये संगठन पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। एनआईए ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की बेरुखी का खामियाजा भुगत रहे पांगी घाटी के लोग : MLA डॉ. जनक राज  

एएम नाथ। शिमला :   भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2024 और 2025 के दौरान जब सामान्य चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया।...
Translate »
error: Content is protected !!