सुक्खू मेरी बात सुन लेते तो आज सरकार संकट में नही होती, भाजपा में नहीं जायेंगे : प्रतीभा सिंह

by
दिल्ली गए हैं विक्रमादित्य सिंह, पार्टी हाई कमान से भी कर सकते हैं मुलाकात
एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में चल रहा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कल ही कांग्रेस ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर एकजुटता का संदेश देते हुए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा किया था।
आज सुबह ही विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली रवाना होने से सियासी गलियारों में सरकार पर फिर से संकट मंडराने की चर्चा शुरू हो गई है हालांकि प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वे कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रही है।
विक्रमादित्य सिंह दिल्ली सरकारी कार्य से गए हैं जिसका टूर प्रोग्राम भी सांझा किया गया है। वे पार्टी हाई कमान से इस दौरान मुलाकात कर सकते हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार को जो संकट आया है इसकी उनको पहले से आशंका थीं और कई बार मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं और विधायको की नाराज़गी की बात रखी भी गई थी। लेकिन पार्टी हाई कमान और मुख्यमंत्री ने बात नहीं सुनी जिसके चलते आज कांग्रेस सरकार संकट है। पर्यवेक्षकों के समक्ष सभी बातों को रखा गया और हल निकालने का प्रयास किया गया है।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा में शमिल होने की चर्चाओं को नकारते हुए कहा कि वे पार्टी के साथ खड़ी है और सरकार को बरकरार रखने के लिए काम कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाउडस्पीकर अगर गणेशोत्सव पर हानिकारक हैं तो ईद पर भी नुकसानदेह: उच्च न्यायालय

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि यदि गणेश उत्सव के दौरान एक लेवल से ज्यादा तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना हानिकारक है तो फिर ईद में भी उसका वही असर होता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी, 2025 तक ऊहल परियोजना चरण तीन से शुरू हो जाएगा विद्युत उत्पादनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया ऊहल परियोजना के तृतीय चरण के जलाशय का निरीक्षण,   सॉवरन गारंटी के रूप में 85 करोड़ रुपए मौके पर ही स्वीकृत रोहित भदसाली। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिन्द्रनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

65 साल की महिला से रेप : मानवता शर्मसार,लिफ्ट देने के बहाने

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने रेप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यापारियों को जीएसटी की विस्तृत संयुक्त आयुक्त राकेश भारती ने दी जानकारी

एएम नाथ। हमीरपुर 17 नवंबर । जिला मुख्यालय के व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सोमवार को यहां...
Translate »
error: Content is protected !!