सुक्खू सरकार ने युवाओं का भविष्य छीना, भर्ती प्रक्रिया में बढ़ा भाई-भतीजावाद : डॉ. बिंदल

by

9 में से 8 जिला परिषदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत, कांग्रेस के खिलाफ जनमत का दावा

अर्की प्रशिक्षण वर्ग में बिंदल का हमला, वादाखिलाफी और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस सरकार घिरी

योगेश चौहान। अर्की (सोलन) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अर्की में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर रोजगार, भर्ती और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनाव के दौरान युवाओं से किए गए एक लाख सरकारी नौकरियों, पांच लाख रोजगार और स्थायी नियुक्तियों के वादे पूरे नहीं किए, जिससे युवाओं में भारी निराशा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को कमजोर कर भाई-भतीजावाद और बैकडोर एंट्री को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री स्वयं सार्वजनिक मंच से अपने क्षेत्र में 700 से अधिक लोगों को नौकरी दिलाने की बात स्वीकार कर चुके हैं, जबकि नियमित भर्ती का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। उनके अनुसार इससे योग्य और मेहनती युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए सरकार कोई प्रभावी नीति नहीं बना सकी है। उन्होंने हाल ही में हुए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनावों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि 9 में से 8 जिलों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत जनता के कांग्रेस सरकार से बढ़ते असंतोष का संकेत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से संगठन की विचारधारा, सेवा और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की कथित वादाखिलाफी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के बीच ले जाएंगे तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू : 30 फ़ीसदी एडवांस राशि करानी होगी जमा

शिमला : परिवहन विभाग ने फैंसी नंबर पोर्टल में जरूरी बदलाव पूरे कर परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए अपना मनपसंद का फैंसी नंबर लेने के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली दोबारा शुरू कर दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने स्कूलों की नुहार बदली: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने 4 स्कूलों में 81.36 लाख रुपए की लागत वाले नवीनीकरण कार्यों का किया उद्घाटन स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों से हुए रूबरू गढ़शंकर : 7 अप्रैल :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2403 विकास कार्यों पर व्यय होंगे 7439.31 लाख : ग्रामीण विकास को लेकर निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित बनाएं फील्ड कर्मचारी : विधानसभा अध्यक्ष

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा को बैठक आयोजित,  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विकासखंड  भटियात के तहत महात्मा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हुए हादसे में तीन और मृतकों की शिनाख्त : हरियाणा के एक संस्थान में पढ़ते थे सभी

रोहित जसवाल।  मणिकर्ण :  मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत में तीन की भी शिनाख्त हो गई है। इनकी पहचान सोमवार सुबह हुई। ये हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल...
Translate »
error: Content is protected !!