सुख के नाम पर शुल्क की सरकार, अब महिलाओं से भी ले रहे ऑपरेशन के पैसे : जयराम ठाकुर

by

इंदिरा गांधी सम्मान निधि के नाम पर सत्ता में आए, हिम केयर से इलाज के नाम पर भी वसूली

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज राष्ट्रीय मातृत्व सुरक्षा दिवस है। यह दिन कस्तूरबा गांधी जी के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। उनके महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में मातृत्व को सशक्त करने, जच्चा-बच्चा की सुरक्षा, इनकी मृत्युदर कम करने के लिए, कुपोषण से बचाने के लिए अभियान चलाया जाता है। इसके लिए वेलफेयर स्टेट बड़ी-बड़ी योजनाओं की घोषणा करती है। लेकिन सुक्खू जी व्यवस्था परिवर्तन वाली शुल्क की सरकार चला रही है इसलिए उन्होंने मातृशक्ति के लिए राज्य स्तरीय कमला नेहरू अस्पताल में मेजर ऑपरेशन सहित अन्य चीजों के लिए 4700 रुपए की फीस लगा दी है। सरकार हमेशा एक वेलफेयर स्टेट के रूप में कार्य करती है, हर जगह शुल्क लगाना सरकार का काम नहीं है। हिम केयर के तहत यदि लोगों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है तो अब सरकार उसमें तमाम तरह की फीस क्यों जोड़ रही है? सुक्खू सरकार अब हिम केयर के चरणबद्ध खात्मे की तरफ़ बढ़ रही है। पहले दिन से ही सुक्खू सरकार को भाजपा सरकार की योजनाएं चुभ रही थी, जिसे अब बंद करने का काम लगातार चल रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि मातृत्व के लिए सर्जरी करवाने वाली महिलाओं से अब रोटी के भी पैसे लिए जाएंगे। मरहम पट्टी के लिए भी पैसा लिया जाएगा। इसके अलावा, सर्जन, कंसल्टेशन फीस, एनेस्थीसिया, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, ऑक्सीजन के भी चार्ज लिए जा रहे हैं। हिम केयर में यह सब फ्री था, अब पैसा लगेगा। सरकार द्वारा हिम केयर के तहत आपूर्ति करने वालों का भुगतान रोके जाने की वजह से वैसे ही हालत खराब हैं, ऐसे में सुख की सरकार का यह शुल्क पैकेज प्रदेश के लोगों पर भारी पड़ेगा। सरकार ने हिम केयर को बंद करने की चरणबद्ध शुरुआत कर दी है। सोचने में ही यह हास्यास्पद है कि 1500 रुपए की इंदिरा गांधी सम्मान निधि की झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई सरकार कस्तूरबा गांधी जी के जन्मदिन पर कमला नेहरू अस्पताल में मातृशक्ति से ऑपरेशन के शुल्क वसूलने का फरमान जारी किया गया है।
सभी सरकारों ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप विशेष वर्ग का दर्जा दिया और पिछली भाजपा सरकार ने एक कदम और बढ़ाकर हिमकेयर के अंतर्गत निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई ताकि महिला कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। आज भी केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, किलकारी योजना, राष्ट्रीय आयरन प्लस पहल जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे जननी-शिशु सुरक्षा चक्र को और सुदृढ़ किया जा सके। लेकिन हिमाचल प्रदेश में सुख के नाम पर शुल्क की सरकार चल रही है, जिसका एक मात्र ध्येय शुल्क लगाकर हर तरीके से प्रदेश के लोगों को त्रस्त किया जा सके।
——————-
चंडीगढ़ हाटी समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘भादरी’ में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चंडीगढ़ हाटी समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘भादरी’ में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश से बाहर रह रहे लोग जब अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं और सामाजिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं। ‘भादरी’ जैसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं, कला और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।नेता प्रतिपक्ष ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के समापन पर गांव कटोह में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम : अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर दें ध्यान: राम चंद्र पठानिया

हमीरपुर 30 सितंबर। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आयोजित पोषण माह शनिवार को संपन्न हो गया। पोषण माह के समापन अवसर पर भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत सधरियाण के गांव कटोह में जिला स्तरीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं की विवाह योग्य आयु बढ़ाने के लिए एक समिति गठित की जाएगी : राजस्व लोक अदालतों में 45 हजार से अधिक इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया: मुख्यमंत्री

शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रशासनिक सचिवों की ‘मंडे मीटिंग’ की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक राष्ट्र, एक चुनाव’से मजबूत होंगे लोकतांत्रिक मूल्य, जनहित के लिए मिलेगा अधिक समय : जयराम ठाकुर

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’के प्रस्ताव को कैबिनेट में पास करने के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई : जयराम ठाकुर एक राष्ट्र, एक चुनाव’भारत के स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी एएम नाथ। शिमला :...
Translate »
error: Content is protected !!