सुजानपुर में सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि गई जान

by
एएम नाथ। हमीरपुर :   हमीरपुर जिला में थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत टीकर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सीढ़ियों से गिरकर एक व्यक्ति कि जान चली गई है। हालांकि उपचार के लिए व्यक्ति को अस्पताल भी पहुंचाया गया था लेकिन तब तक का व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति घर की सीढ़ियों से गिर गया और उसे गंभीर चोटें आई।
मृत व्यक्ति की पहचान 51 वर्षीय हंसराज पुत्र भगत सिंह निवासी टिक्कर डाकघर भलेट के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात को हंसराज जब शौचालय की तरफ जाने लगा तो अचानक की उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया।
हंसराज के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उठे और मौके पर पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया,यहां पर व्यक्ति की हालत को मैं कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। लेकिन व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में एसपी हमीरपुर पदम चंद ने मामले की पुष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को 19 नवंबर विशेष अभियान दिवस निर्धारित: डीसी डा. निपुण जिंदल

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटिहीन बनाने को बीएलओ का करें सहयोग धर्मशाला, 17 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनाँक 01.01.2024 कीे अर्हता तिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 से 8 सितंबर तक चंबा प्रवास पर होंगे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

चंबा, 3 सितंबर : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 5 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी में वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध खनन गतिविधियों की संभावनाओं पर चर्चा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 नवम्बर. ऊना जिले में स्वां नदी में खनन गतिविधियों को वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध ढंग से पुनः आरंभ करने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संडूह स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर की चोट

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला संडूह में बच्चों व अध्यापकों के लिए एक...
Translate »
error: Content is protected !!