महिला से दुष्कर्म : महिला को जबरन नशे की गोली खिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला कर सुनसान जगह पर लेजाकर ऑटो में किया दुष्कर्म

by

राजपुरा :  ऑटो चालक ने दिनदहाड़े महिला सवारी को मदद के बहाने महिला के इंकार करने पर चालक ने जबरन नशे की गोली खिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर ऑटो में दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया।

राजपुरा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मक्खन सिंह के रूप में हुई है। 37 साल की पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई 2023 की सुबह करीब 11 बजे वह राजपुरा रेलवे फाटक के पास पैदल जा रही थी। इसी बीच आरोपी ऑटो चालक ने उसे सवारी के तौर पर बैठाया।  रास्ते में सिरदर्द होने पर ऑटो चालक ने उसे एक गोली खाने को दी। जब महिला ने इंकार किया तो चालक ने जबरन उसके मुंह में गोली डाल दी और कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी सुनसान जगह ले गया। जहां ऑटो में ही उसने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे बनूड़ में छोड़कर फरार हो गया।
वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला की हालत देखकर उसकी मदद की और अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। थाना सिटी राजपुरा के प्रभारी राजेश मल्होत्रा ने बताया कि महिला के बयान पर आरोपी ऑटो चालक मक्खन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस के पास आरोपी के नाम के अलावा कोई जानकारी नहीं है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

First Blood Donation Camp at

Hoshiarpur/ April 11/Daljeet Ajnoha : A first-ever blood donation camp, dedicated to the birth anniversary of Baba Sahib Dr. B.R. Ambedkar, will be held tomorrow at Bharata Medical Store on the Mahilpur-Phagwara main road....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा ऐसे मिलेगा : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सोलर ऊर्जा आधारित एक खास पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने नि:शुल्क सौर बिजली योजना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

पब्लिक मॉडल हाई स्कूल, महिंदवानी के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के बारे में दी जानकारी

गढ़शंकर : गांव महिंदवानी में पब्लिक मॉडल हाई स्कूल, महिंदवानी के विद्यार्थियों को हेल्थ केंद्र पंडोरी बीत से हेल्थ वर्कर परमजीत सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा नहीं मिला….तो दोस्त के घर से चुरा लाया चिट्टा : पुलिस ने चिट्टा तकर को पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि उसका चिट्टा कोई चुरा

एएम नाथ । मंडी :  मंडी के एक नशेड़ी ने बल्ह में रहने वाले दोस्त से 25 ग्राम चिट्टा चुरा लिया। इस चोरी का पता तब चला जब पुलिस ने बल्ह निवासी सप्लायर को...
Translate »
error: Content is protected !!