सुनियोजित विकास को लेकर नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना ने लगाया जागरूकता शिविर

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 17 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास को लेकर उपमंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय ऊना द्वारा सोमवार को नगर परिषद के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत प्रधानों, उप-प्रधानों, सचिवों व वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सहायक नगर योजनाकार ऊना पंकज शर्मा ने हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 और ऊना योजना/विशेष क्षेत्र में लागू नियमों व मानकों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सुनियोजित विकास के जरिए शहर और ग्राम में संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूक करने को कहा ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुखमय बन सके।
पंकज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों के लिए अधिनियम द्वारा प्रदान की गई छूट के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊना योजना क्षेत्र में शामिल पंचायतों में यदि कोई व्यक्ति जमीन खरीद कर निर्माण करना चाहता है तो उसे कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य है। नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977 की धारा 16 (सी) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि लोग अपनी जमीन की बिक्री विभाग से प्लॉट स्वीकृत करवाके ही करवा सकते हैं, और खरीददार यह सुनिश्चित करें कि विभाग द्वारा उप-विभाजित प्लॉट ही खरीदे ताकि उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें और अच्छे, नियोजित घर का निर्माण कर सकें।
उन्होंने भू-संपदा विनियमन और विकास अधिनियम प्राधिकरण (रेरा) के प्रावधानों बारे जागरूक करते हुए बताया कि जो व्यक्ति अधिसूचित योजना क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लॉट या 8 से अधिक अपार्टमेंट का निर्माण कर विक्रय करना चाहता है, उसे भू संपदा (रेरा) के तहत पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को 2500 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर प्लॉट या अपार्टमेंट का निर्माण करना है तो उस क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र माना जाएगा और वहां भी विभाग की स्वीकृति लेना और रेरा से पंजीकरण करवाना जरूरी है। उन्होंने ने अवैध निर्माण से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों को अवैध निर्माण से उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने आग्रह किया कि सभी निर्माण कार्य विभाग की स्वीकृति प्राप्त किए बिना न किए जाएं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्याओं से बचा जा सके।
इस अवसर पर नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय से शिव कुमार, दर्शन कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री व भाषा अध्यापकों के दिव्यांग श्रेणाी में भरे जाने वाले पदों हेतू काउंसलिंग 3 जुलाई को

ऊना, 17 जून – शास्त्री और भाषा अध्यापक की दिव्यांग श्रेणी के पदों हेतू काॅउंसलिंग 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैडेट्स ने रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने का लिया संकल्प

रक्तदान करना सीमाओं पर खड़े होकर पहरा देने के समान ही राष्ट्र की एक प्रत्यक्ष सेवा : गुरदेव सिंह सलूणी कॉलेज में एनसीसी दिवस मनाया गया एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी की...
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय सलोह में कक्षा दूसरी हेतू आफलाईन पंजीकरण 12 अप्रैल तक

ऊना, 3 अप्रैल – केंद्रीय विद्यालय सलोह में कक्षा दूसरी में प्रवेश हेतू रिक्त सीटों के लिए आॅफलाइन पंजीकरण 12 अप्रैल तक किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय सलोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : 21 जून को बनीखेत में   ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले  का शुभारंभ करेंगे   

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। कुलदीप सिंह  पठानिया 21 जून को सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले  ज़िला स्तरीय आषाढ़...
Translate »
error: Content is protected !!