सुपरवाइजरों से सीडीपीओ की पदोन्नति के मामले जल्द निपटाने के अधिकरियों को मंत्री बलजीत कौर ने दिए निर्देश

by

चंडीगढ़  :  सामाजिक सुरक्षा व महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में अपने कार्यालय में ऑल पंजाब सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुपरवाइजरों से सीडीपीओ के पदोन्नति मामलों को जल्द से जल्द मंजूरी दी जानी चाहिए।  डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बैठक बेहद शांतिपूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि ऑल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।   कैबिनेट मंत्री ने सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की रिक्त सुपरवाइजरों के पदों को भरने, सुपरवाइजरों की परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने, सुपरवाइजरों से सीडीपीओ को पदोन्नति देने सहित अन्य मांगों को गंभीरता से सुना।   डॉ. बलजीत कौर ने एसोसिएशन की मांगों पर गहनता से विचार करने के बाद एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को जल्द ही स्वीकार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुखदीप सिंह झज्ज विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल-मान ने शुरू किया अनिवार्य उद्यमिता कोर्स : अब पंजाब के छात्र बनेंगे नौकरी देने वाले

जालन्धर l पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने एक अनूठा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने उद्यमिता माइंडसेट कोर्स (EMC) को अनिवार्य कर दिया है।   Share     
article-image
पंजाब

पंजाब में 13 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज मुलाजिम : मांगे ना मानने से खफा कर्मचारियों ने किया एलान

चंडीगढ़ : मांगों को लेकर संघर्षरत पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने अब 13 मार्च को मुकम्मल हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। यूनियन इससे पहले 11 मार्च को सभी परिवहन डिपुओं...
article-image
पंजाब

77th Republic Day was celebrated

Constitution gives equal rights to all: Dr. Jasleen Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.26 : The 77th Republic Day was celebrated with enthusiasm at District Drug Rehabilitation Center Hoshiarpur. On this occasion, the medical officer Dr. Jasleen Kaur...
Translate »
error: Content is protected !!